IND vs NED: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, अक्षर समेत ये खिलाड़ी हुआ प्लेइंग-XI से बाहर, तो इन 2 स्टार प्लेयर्स की एंट्री
Published - 18 Feb 2026, 05:56 PM | Updated - 18 Feb 2026, 06:44 PM
Table of Contents
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने वाली टीम इंडिया नीदरलैंड (IND vs NED) के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबले खेलने वाली है। बुधवार को अहमदाबाद में दोनों टीमें इस क्लैश के लिए आमने-सामने है। वैसे तो भारत सुपर-8 में जगह बना चुका है, लेकिन आगामी मुकाबलों की तैयारी के लिहाज से टीम के लिए ये मैच बेहद जरूरी है। IND vs NED भिड़ंत शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस का सिक्का उछाला गया, जो कि भारत पक्ष में गिरा और सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
IND vs NED: नीदरलैंड्स का सामना करने के लिए तैयार टीम इंडिया
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। जीत के घोड़े पर सवारे मेजबान टीम अब तक अपने पिछले तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बना चुकी है।
हालांकि, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच के लिए मौजूद है, जहां उसका सामना नीदरलैंड्स से होने वाला है। यह भिड़ंत अपने नाम कर भारतीय खिलाड़ी अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स टीम का लक्ष्य जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त करने का होगा।
टॉस जीतकर भारत ने किया बल्लेबाजी का फैसला

IND vs NED मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए, जिसमें भारत की जीत हुई और सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को नीदरलैंड्स के खिलाफ रेस्ट दिया गया है।
इनकी गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। वहीं, बात की जाए नीदरलैंड्स की अंतिम एकादश की तो इसमें भी एक बदलाव है। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने फ्रेड क्लासेन को ड्रॉप कर नोआ क्रॉस को मौका दिया है।
IND vs NED मैच के लिए दोनों देशों की टीम
भारत एकादश: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (डब्ल्यू/सी), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज़
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर