IND vs NAM: नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, सूर्या ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Published - 12 Feb 2026, 06:12 PM | Updated - 12 Feb 2026, 06:51 PM
Table of Contents
IND vs NAM: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में नामीबिया टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार भारतीय टीम का सामना नामीबिया (IND vs NAM) से हो रहा है।
इससे पहले ये दोनों टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में आमने-सामने आई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब सूर्या एंड कंपनी चाहेगी कि वह इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर अपने नेट रन रेट में बढ़ोतरी करे। जबकि नामीबिया की नजर विश्व कप 2026 (IND vs NAM) में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी। वहीं, बता दें कि, आज के मैच में अभिषेक शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है।
IND vs NAM: संजू के पास आखिरी मौका
विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के चलते हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनको हॉस्पिटल से बुधवार (11 फरवरी) को डिसचार्ज कर दिया गया। ऐसे में नामीबिया (IND vs NAM) के खिलाफ अभिषेक की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया गया है, जो कि संजू के टी20 करियर का आखिरी मौका होगा। बता दें कि, संजू ने टॉस के समय कहा था कि अभिषेक शर्मा एक या दो मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं।
अगर संजू इस बार भी फ्लॉप रहते हैं तो न सिर्फ उनकी प्लेइंग इलेवन से विदाई हो सकती है, बल्कि हमेशा-हमेशा के लिए टी20 टीम से भी पत्ता कट सकता है। ऐसे में संजू को न सिर्फ बड़े रन करने होंगे, बल्कि टीम की जीत में अहम किरदार भी निभाना होगा। बता दें कि, संजू ने भारत के लिए साल 2025 में खेली पांच पारियों में केवल 46 रन बनाए थे, जबकि पिछले साल 2025 में खेली 11 पारियों में संजू ने 222 रन बनाए थे।
सिराज बाहर, बुमराह को मिली एंट्री
नामीबिया के खिलाफ टीम प्रबंधन ने मोहम्मद सिराज को बाहर करके उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को अंतिम एकादश में शामिल किया है। बुमराह पिछले मैच, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेला गया था, उसके लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन नामीबिया के खिलाफ बुमराह को मौका दिया गया है।
बता दें कि, पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उनको मौका नहीं दिया गया था। मगर अब बुमराह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है। वहीं, टीम के साथ जुड़ चुके वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। माना जा रहा था कि चोट से वापसी कर रहे सुंदर को नामीबिया (IND vs NAM) के खिलाफ मौका मिल सकता है, लेकिन टीम प्रबंधन ने संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के साथ आगे जाने का फैसला किया है।
नामीबिया दल में दो बदलाव
भारत के अलावा नामीबिया ने भी अपने दूसरे मुकाबले में दो बड़े बदलाव किए हैं। इस मैच में डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग को बाहर कर दिया है तो बेन शिकोंगो और मालन क्रूगर को दल में शामिल किया गया है। बता दें कि, टॉस के समय नामीबिया (IND vs NAM) के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा था कि
''पिछले मैच में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, बल्ले से बड़ी साझेदारिभारत में खेलना बहुत अच्छा लगता है। हम दर्शकों का मनोरंजन करने और उन्हें अपने आसपास रखने के लिए खेलते हैं।’’
हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि नामीबिया के अनुभवहीन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज पर ब्रेक लगाने में सफल होती है या फिर भारतीय बल्लेबाजों की आंधी में नामीबिया (IND vs NAM) के गेंदबाजों का बुरा हाल होने वाला है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
1 संजू सैमसन, 2 ईशान किशन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पंड्या, 6 शिवम दुबे, 7 रिंकू सिंह, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती।
नामीबिया की प्लेइंग इलेवन
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (सी), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (डब्ल्यू), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो
बॉयकॉट विवाद में अब बांग्लादेश की भी निकली हेकड़ी, BCCI के सामने झुकने को तैयार, उठाया ये बड़ा कदम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर