IND vs NAM Match 18 Preview in Hindi: नामीबिया के खिलाफ किसका चलेगा जादू? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 09 Feb 2026, 03:54 PM | Updated - 12 Feb 2026, 11:58 AM

IND vs NAM
IND vs NAM

IND vs NAM ICC T20 WC 2026 मैच डिटेल:

भारत बनाम नामीबिया आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम नई दिल्ली में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

IND vs NAM ICC T20 WC 2026 मैच प्रीव्यू:

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में यूएसए टीम को 29 रन से हराकर जीत के साथ आगाज किया है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए और दूसरी पारी में यूएसए टीम को 132 रन पर रोक दिया। भारत के तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली है और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए हैं।

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह के जगह इस मैच में खिलाया गया था इस मैच में भी टीम उन्हें मौका दे सकती है। इस मैच में हार्दिक पांड्या के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर तथा अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब होने की वजह से संजू सैमसन को भी टीम में जगह मिल सकती है। दूसरी तरफ नामीबिया टीम गेरहार्ड इरास्मस के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। नामीबिया को नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 1

  • भारत ने जीते: 1

  • नामीबिया ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

IND vs NAM टूर्नामेंट का 18वां मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना काफी कम है। ह्यूमिडिटी 41% तक रहने की उम्मीद है।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर 8 T20I खेले गए हैं, जिनमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है। दूसरी पारी में स्पिनरों को भी मदद मिलती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफिट के चलते इस मैदान पर अच्छे स्कोर भी देखने को मिले हैं।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहली पारी का औसत स्कोर 171
दूसरी पारी का औसत स्कोर 152
उच्चतम स्कोर 221-9 IND vs BAN
न्यूनतम स्कोर 120-10 SL vs SA

IND vs NAM ICC T20 WC 2026 संभावित प्लेइंग 11:

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो

IND vs NAM ICC T20 WC 2026 टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
कुलदीप यादव स्पिनर इकॉनमी 8 से कम
तिलक वर्मा बल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
इशान किशन बल्लेबाज टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
शिवम दुबे ऑलराउंडर पावर हीटर + गेंदबाज
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज तेज रन बनाने की क्षमता

IND vs NAM ICC T20 WC 2026: विशेषज्ञ की राय:

IND vs NAM मैच में भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए एक अच्छा टोटल देखने को मिल सकता है। दिल्ली की पिच भी बल्लेबाजों को पसंद आती है। टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन और ईशान किशन पावरप्ले में अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। यूएसए टीम की तरह नामीबिया टीम से भी इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। नामीबिया टीम में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं।

भारत के जीतने की संभावना: 80%

नामीबिया के जीतने की संभावना: 20%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

IND Vs NAM ICC T20 WC 2026 India vs Namibia IND vs NAM Match Preview
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा।

दोनों के बीच अभी तक 1 मैच खेला गया है जिसमें टीम इंडिया विजेता रही है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com