IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, 93 रन से जीता मुकाबला, 116 पर सिमटी नामीबियाई पारी

Published - 12 Feb 2026, 10:07 PM | Updated - 12 Feb 2026, 10:32 PM

IND vs NAM

IND vs NAM: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर टूर्नामेंट की बैक टू बैक दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के बाद भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में नामीबिया (IND vs NAM) के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रिक किया। भारत ने नामीबिया के बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए थे। इसके जवाब में नामीबिया की पारी 116 रन पर सिमट गई।

IND vs NAM: ईशान-हार्दिक ने लुटी महफिल

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया (IND vs NAM) की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में खेल रहे संजू सैमसन ने 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए केवल 31 गेंदों पर 79 रन की साझेदारी की और भारत को 100 के पार पहुंचाया।

लेकिन एक बड़ा हिट लगाने की कोशिश में ईशान 24 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। तिलक ने 21 गेंदों पर 25 और कप्तान सूर्या ने 13 गेंदों पर 12 रन बनाए। यहां तक भारत के 4 विकेट 124 रन पर गिर चुके थे और भारतीय पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी।

लेकिन हार्दिक पंड्या ने शिवम दुबे के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर भारत की पारी को पटरी पर लौटाया। हार्दिक-दुबे की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 81 रन जोड़े। लेकिन हार्दिक का विकेट गिरने के बाद भारत का निचला क्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया।

12 गेंदों पर बने 10 रन

हार्दिक (52 रन) ने नामीबिया (IND vs NAM) के गेंदबाजों की मुकाबले में जमकर धुनाई की। उन्होंने केवल 27 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। लेकिन हार्दिक का विकेट गिरते ही भारत का निचला पूरी तरह से लड़खड़ा गया।

हार्दिक जब आउट हुए उस समय भारतीय टीम का स्कोर 18.2 ओवर में 205 पर पांच विकेट था। लेकिन 20 ओवर समाप्त होते-होते भारत 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 209 रन ही बना सका। यानी भारत ने अगली 10 गेंदों पर केवल 4 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने चार विकेट गंवा दिए। जबकि भारत आखिरी दो ओवर में केवल 10 रन बनाने में सफल रहा।

बता दें कि, नामीबिया (IND vs NAM) की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने शानदार बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवर में केवल 20 रन देकर 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। जबकि बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट झटका।

नामीबिया के बल्लेबाजों ने किया निराश

भारत की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवर में 210 रन का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही। नामीबिया (IND vs NAM) ने 33 के स्कोर पर जान फ्रायलिंक का महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया था। उन्होंने 15 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। लेकिन यहां से लॉरेन स्टीनकम्प और जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों पर 34 रन जोड़े। मगर लॉरेन स्टीनकम्प 20 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि, यहां से नामीबिया (IND vs NAM) मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन बैक टू बैक विकेटों के पतन ने नामीबिया को बैकफुट पर धकेल दिया। नामीबिया का स्कोर 67 पर 2 विकेट से देखते ही देखते 88 पर पांच विकेट हो गए।

इस मैच में नामीबिया के कप्तान रहार्ड इरासमस ने 11 गेंदों पर 18 की पारी खेली तो जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। वहीं, जेजे स्मिट खाता तक नहीं खोल सके। जबकि मालन क्रूगर भी 10 गेंदों पर 5 के निजी स्कोर पर चलते बने और देखते ही देखते नामीबिया की पूरी पारी, 116 के स्कोर पर ढेर हो गई।

PSL में स्टीव स्मिथ पर करोड़ों की बारिश, एक मैच के पड़ोसियों से लूटेंगे ये भारी-भरकम रकम

वरुण-अक्षर का स्पिन जाल

नामीबिया के बल्लेबाजों के बाद भारतीय स्पिन जोड़ी अक्षर पटेल और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था। नामीबिया (IND vs NAM) ने पावर प्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे।

लेकिन यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने सबसे विश्वनीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमाते हैं और वह विकेटों की झड़ी लगा देते हैं। वरुण ने इस मैच में 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके हैं तो अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।

अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 36 रन लुटा दिए, लेकिन उन्होंने एक विकेट झटका। बुमराह ने इस मैच में एक सफलता प्राप्त की। जबकि हार्दिक पंड्या ने बल्ले के बाद गेंद से भी गदर मचाया और दो विकेट झटके। शिवम दुबे ने एक विकेट झटका।

NEPAL vs ITALY: नेपाल बनाम इटली मुकाबले में इटली ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, इटली के ओपनर ने कर दिया कमाल

Tagged:

Suryakumar Yadav IND Vs NAM Gerhard Erasmus T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

20 गेंदों पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com