IND vs NAM: ‘’मैं नामीबिया के गेंदबाजों की…’’ नामीबियाई गेंदबाजों के कायल हुए कप्तान सूर्या, मैच के बाद जमकर करी वाहवाही, पाकिस्तान को भी दी नसीहत

Published - 12 Feb 2026, 11:00 PM | Updated - 12 Feb 2026, 11:06 PM

IND Vs NAM 6

IND vs NAM: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में सूर्या एंड कंपनी ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत अर्जित कर ली है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में नामीबिया के बल्लेबाज 116 रन ही बना सके और 93 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गए।

नामीबिया (IND vs NAM) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कुछ कहा, और किन खिलाड़ियों के सिर पर जीत का सेहरा बांधा, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

नामीबिया ने शानदार गेंदबाजी की- सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन बनाए थे। जबकि इससे पहले भारतीय टीम ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। लेकिन पावर प्ले के बाद नामीबिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और भारत को केवल 209 रन पर रोक दिया। इसपर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

''6-7 ओवर के बाद हमें लगा कि हम 240 से ऊपर स्कोर कर लेंगे, लेकिन क्रिकेट में हर कोई बराबर होता है। मैं नामीबिया (IND vs NAM) के गेंदबाजों की तारीफ कम नहीं करना चाहता। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि वे जोश के साथ मैदान में उतरे। उनके पास अपनी योजना थी, जिसे उन्होंने बखूबी अंजाम दिया, लेकिन उनकी गेंदबाजी से भी मैं बहुत प्रभावित हुआ।''

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह तैयार-सूर्या

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था, क्योंकि उस वक्त उनकी तबीयत खराब थी। लेकिन नामीबिया (IND vs NAM) के खिलाफ बुमराह ने शानदार वापसी की। इसपर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

‘’हां, बुमराह को चार ओवर गेंदबाजी करते देखना बहुत अच्छा रहा। उन्हें टीम में वापस पाकर खुशी हुई। वह अगले मैच (बनाम पाकिस्तान) के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। और वरुण चक्रवर्ती, जिस तरह से वे अक्षर पटेल के साथ साझेदारी में गेंदबाजी करते हैं, मुझे लगता है कि यह एक मुश्किल जोड़ी है।’’

बता दें कि, भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं और भारतीय टीम अपना शानदार रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी।

IND vs NAM: ऐसा रहा मैच का हाल

भारत बनाम नामीबिया (IND vs NAM) के बीच मुकाबले की बात करें तो नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए।

इसके बाद रनों का पीछा करने उतरी नामीबियाई पारी 18.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। इस मैच के हीरो हार्दिक पंड्या रहे, जिन्होंने पहले बल्ले के अर्धशतक ठोका और फिर गेंदबाजी में दो बल्लेबाजों का शिकार किया। उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, जो कि अगले मैच में उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा।

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, 93 रन से जीता मुकाबला, 116 पर सिमटी नामीबियाई पारी

Tagged:

Suryakumar Yadav cricket news T20 World Cup 2026 India vs Namibia
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

93 रन से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com