IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव की इस चाल से फाइनल में पहुंचा भारत, जेकब बेथेल का शतक भी नहीं दिला पाया इंग्लैंड को जीत
Published - 05 Mar 2026, 10:14 PM | Updated - 05 Mar 2026, 10:54 PM
Table of Contents
IND vs ENG: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने एंट्री कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 रन की जीत के साथ अहमदाबाद का टिकट कटा लिया है।
मैच में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले भारत (IND vs ENG) को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जिसपर चौका मारते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में 253 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे।
नॉकआउट मैच में 254 रन का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने 246 रन बनाए थे। बता दें कि, भारत की जीत के हीरो, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह ने रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।
IND vs ENG: संजू-ईशान, शिवम में किया धमाका
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस गंवाने के बाद कहा था कि वह इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। जबकि कप्तान के इस कथन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक दम सही साबित कर दिखाया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (IND vs ENG) को दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में काफी बड़ा झटका लगा था, लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने पारी को संभाला।
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 97 रन जोड़े। हालांकि, बड़े हिट लगाने की कोशिश में ईशान 18 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान का विकेट गिरने के बाद संजू ने शिवम के साथ साझेदारी बुनना शुरू किया।
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों पर 43 जोड़े। संजू ने इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों पर 89 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के मारे थे। जबकि दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। इस दौरान शिवम दुबे के बल्ले से एक चौका और 4 गगनचुंबी छक्के निकले थे।
हार्दिक-तिलक ने किया शानदार फिनिश
संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे के अलावा हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों पर 27, तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा को छोड़ दिया जाए तो बाकी के सभी बल्लेबाजों ने टीम को 20 ओवर में 253 रन तक पहुंचाने में बल्ले से काफी अहम योगदान दिया था।
वहीं, इंग्लैंड (IND vs ENG) की ओर से जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट लिया तो विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं। हालांकि, इस मैच में इंग्लिश गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 10 से ऊपर रहा, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने किस कदर इंग्लिश गेंदबाजों को रिमांड पर लिया है।
इंग्लिश बल्लेबाजों ने खोला मार्चा
भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 254 रनों का लक्ष्य दिया था, जो कि इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए असंभव लग रहा था और कयास लगाए जा रहा था कि भारतीय टीम आसानी से मैच को जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के चार बड़े विकेट, फिल सॉल्ट (5), जोस बटलर (25), कप्तान हैरी ब्रूक (7) और टॉम बैंटन (17) को 95 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था।
लेकिन जैकब बेथेल की खतरनाक पारी ने अंत तक इंग्लैं(IND vs ENG)ड को हाई स्कोरिंग रन चेज़ में बनाए रखा। बेथेल ने पांचवें विकेट के लिए विल जैक्स के साथ मिलकर केवल 39 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी की, लेकिन अक्षर पटेल के शानदार कैच ने जैक्स की पारी को समाप्त कर दिया। जैक्स ने 20 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। बता दें कि, विल जैक्स का विकेट इंग्लिश टीम (IND vs ENG) की हार का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
वानखेड़े में बेथेल का कोहराम
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, लेकिन जेकब बेथेल का जवाब आज के मुकाबले में किसी भी भारतीय गेंदबाज के पास नहीं था। भारत के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में बेथेल इंग्लैंड की ओर से वन मैन आर्मी की तरह अकेले लड़ते नजर आए, लेकिन दूसरे छोर से उनको किसी दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी का साथ नहीं मिला।
बेथेल ने सेमीफाइनल मैच में 48 गेंदों पर 105 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 8 चौके और सात छक्के मारे थे। भारत की ओर से सेमीफाइनल मैच में हार्दिक पंड्या ने दो विकेट लिए तो बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
सूर्यकुमार यादव की इस चाल से फाइनल में पहुंचा भारत
हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार कप्तानी की और अपने गेंदबाजों को अहम मुकाबले में सही से रोटेट किया। हालांकि, पारी के अंतिम ओवर में सूर्यकुमार यादव ने अंग्रेजों के खिलाफ एक ऐसी चाल चली, जिसका जवाब शानदार बल्लेबाजी कर रहे जैकब बेथेल के पास भी नहीं था।
दरअसल, इंग्लैंड (IND vs ENG) को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी और उप कप्तान अक्षर पटेल का एक ओवर बाकी था। लेकिन सूर्या ने यहां पर अक्षर की बजाय शिवम दुबे को गेंदबाजी के बुलाया और उन्होंने अंतिम ओवर में 30 रन बचाकर भारत को फाइनल का टिकट दिला दिया। इस मैच में शिवम ने अंतिम ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और भारत को सात रन से मुकाबला जीता दिया।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर