भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश से धुला, तो कौन होगा फाइनलिस्ट, पूरा समीकरण समझिए

Published - 03 Mar 2026, 09:55 AM | Updated - 03 Mar 2026, 10:07 AM

IND vs ENG Semifinal

IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर अब अपने समापन पर पहुंच आया है. अब सिर्फ टूर्नामेंट में चार टीमें बाकी है. भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड. पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएग. जबकि दूसरा, टीम इंडिया और इंग्लैंड का. जो कि 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर IND vs ENG Semifinal का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी? चलिए तो जानते हैं विस्तार से.....

IND vs ENG Semifinal: भारत-इंग्लैंड में से कौन होगा फाइनलिस्ट?

India Vs England Semifinal

सेमीफाइल में जो भी टीम हारेगी वह टूर्नामेंट से सीधा बाहर हो जाएगी. हालांकि, आईसीसी ने इन मैचों के लिए खास नियम बनाए हैं. जिसके मुताबिक, अगर भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश होती है तो रिजर्व डे पर मुकाबला रखा जाएगा. अब सवाल उठता है कि रिजर्व डे पर भी परिणाम नहीं निकलता है तो क्या होगा? इसके लिए भी ICC ने रूल्स बनाए हैं.

रिजर्व डे पर भी IND vs ENG Semifinal रद्द हो जाता है या परिणाम नहीं निकल पाता है तो सुपर-8 राउंड के आधार पर सेमीफानल टीम का सिलेक्शन होगा. जिस भी टीम ने सुपर-8 के मुकाबलों में अपने ग्रुप में टॉप किया होगा. वहीं, टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइल में पहुंच जाएगी.

बारिश की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है भारत

2026 विश्व कप 2026 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड टॉप पर थी जबकि, भारत ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रही थी. लिहाजा, अगर बारिश की वजह से भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल (IND vs ENG Semifinal) मैच रद्द होता है तो इंग्लैंड को बिना मैच खेले ही फाइनल का टिकट मिल जाएगा. वहीं, भारत बिना लड़े ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड, किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

2026 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. IND vs ENG Semifinal की तरह भी इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है.

अगर बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला रद्द होता है तो अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. क्योंकि अफ्रीका ग्रुप 2 में टॉप पर थी और न्यूजीलैंड सुपर-8 में दूसरे स्थान पर रही थी. अब ग्रुप स्टेज के मुकाबलों का फायदा साउथ अफ्रीका को मिल सकता है.

वसीम अकरम बनाम ग्लेन मैकग्राथ: कौन है क्रिकेट की दुनिया का असली स्पीडमास्टर, जानें किसका पलड़ा भारी?

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

पहला सेमीफाइल - साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 4 मार्च को मुंबई में होगा.

दूसरा सेमीफाइनल - भारत और इंग्लैंड के बीच होगा, जो कि 5 मार्च को नरेद्र मोदी स्डेडियम में खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल - 8 मार्च को नरेद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. उन दो टीमों के बीच होगा फाइनल खेला जाएगा जो कि सेमीफाइनल जीत तक फाइनल में पहुंचेगी.

सेमीफाइनल के लिए सूर्याकुमार कर सकते हैं प्लेइंग XI से बाहर, इस फ्लॉप खिलाड़ी की जगह रिंकू सिंह को मिल सकता है मौका

Tagged:

team india icc T20 World Cup 2026 India vs England Semifinal
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 मार्च को

8 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com