IND vs ENG Today Match Prediction in Hindi, 2nd Semi-Final: वानखेड़े में कौन बजाएगा जीत का बिगुल? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 04 Mar 2026, 02:11 PM | Updated - 05 Mar 2026, 04:09 PM

IND vs ENG Today Match Prediction
IND vs ENG 2nd Semi-Final 2026

IND vs ENG Today Match Prediction: भारत बनाम इंग्लैंड T20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। भारत ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर इस सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

इस मैच में संजू सैमसन ने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने सुपर-8 के अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड टीम को 4 विकेट से हराया है। इंग्लैंड के तरफ से विल जैक्स इस मैच में टॉप परफॉर्मर रहे हैं।

दोनों टीमें इस हाई वोल्टेज मुकाबले में फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs ENG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Semi-Final Preview in Hindi: वानखेडे में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैच भारत vs इंग्लैंड
स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मैच की तारीख 5 मार्च 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar, Star Sports Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • भारत ने जीते: 7

  • इंग्लैंड ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

भारत W W L W W
इंग्लैंड W W W W W

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट:

IND vs ENG Match Prediction

IND vs ENG दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। वानखेडे की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैच में डीयू के चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का चुनाव कर सकती है।

IND vs ENG Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना

IND vs ENG Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–200

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना

IND vs ENG 2nd Semi-Final संभावित प्लेइंग-XI:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

IND vs ENG Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर की बेहतरीन पारी खेलते हुए 97 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • विल जैक्स इंग्लैंड की तरफ से बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इन्होंने 2 विकेट लिए हैं और 32* रन की नाबाद पारी खेली है इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

IND vs ENG Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की है यह अभी तक 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • आदिल राशिद इंग्लैंड के अनुभव स्पिनर है। इन्होंने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के तरफ से सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं। भारतीय बल्लेबाज स्पिन के आगे थोड़ा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। इस मैच में यह विकेट निकाल सकते हैं।

IND vs ENG Today Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

भारत बनाम इंग्लैंड मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और टीम संतुलन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछले साल 5 मैचों की T20 श्रृंखला भी खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम 4-1 से विजेता रही थी। हालांकि इंग्लैंड ने भी सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीते हैं और वह अच्छी फार्म में है जिसके चलते एक अच्छे रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

IND vs ENG 2nd Semi-Final ICC T20 WC 2026 Live Score click here

भारत बनाम इंग्लैंड ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिलिप साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Ind vs Eng india vs england IND vs ENG 2nd Semi-Final IND vs ENG Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

IND vs ENG दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com