IND vs ENG: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने किया गेंदबाजी का फैसला, इस प्लेइंग XI के साथ उतरी टीम इंडिया, तो हैरी ब्रुक ने किया बड़ा बदलाव

Published - 05 Mar 2026, 05:32 PM | Updated - 05 Mar 2026, 06:46 PM

IND vs ENG

IND vs ENG: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मैदान पर भारी संख्या में भारतीय प्रशंसक टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं, जिसके चलते लगभग वानखेड़े स्टेडियम (IND vs ENG) नीला समंदर लग रहा है। महत्वपूर्ण मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों के लिए विश्व कप 2026 का लीग चरण और सुपर-8 में प्रदर्शन लगभग एक समान रहा था। जहां, भारत को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों शर्मनाक हार मिली थी तो इंग्लैंड को छोटी टीमों से कड़ी चुनौतियां मिली थीं। हालांकि, अब पुराने मैचों को बुलाकर दोनों टीमों का लक्ष्य सेमीफाइनल से फाइनल मेंं पहुंचने का होगा।

एक बदलाव के साथ उतरी इंग्लैंड

भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने रवि शास्त्री से बातचीत में कहा

‘’हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। विकेट अच्छा लग रहा है, उम्मीद है कि हम गेंदबाज़ी में अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। जाहिर है, इस मैदान पर उन्हें हमसे कहीं ज्यादा अनुभव है। टी20 क्रिकेट बहुत ही अनिश्चित खेल है, कुछ भी हो जाए तो पता नहीं चलता। उम्मीद है कि हम दर्शकों को शांत रख पाएंगे। रेहान बाहर हैं। उनको जेमी ओवरटन ने रिप्लेस किया है।’

हम पहले बल्लेबाजी चाहते थे- सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस गंवाने के बाद कहा

‘’हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। सेमीफाइनल, बड़ा मैच, और हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस पड़ेगी। पिच अच्छी लग रही है। सबसे अच्छी। सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को बधाई। हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।’’

बता दें कि, टीम इंडिया उसी प्लेइंग इलेवन के साथ सेमीफाइनल में उतर रहा है, जिसके साथ उन्होंने वेस्टइंडीज को मात दी थी। अब भारत का लक्ष्य यहां पर जीत हासिल करके फाइनल में जगह बनानी होगी।

लेकिन भारत (IND vs ENG) को जीतने के लिए शीर्षक्रम में अभिषेक शर्मा का बल्ला चलना बेहद जरूरी है। जब आखिरी बार यहां पर भारत-इंग्लैंड आमने-सामने आई थी, उस मैच में अभिषेक ने केवल 37 गेंदों पर शतक ठोक दिया था। उम्मीद होगी कि वह एक बार फिर वहीं कारनामा करके दिखाएंगे।

बैक टू बैक तीसरी बार होगी IND vs ENG की सेमीफाइनल में भिड़ंत

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में बैक टू बैक तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दरअसल, इससे पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर भारत-इंग्लैंड आमने-सामने आई थीं। इस दौरान इंग्लैंड (IND vs ENG) ने भारत को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया था।

इसके बाद साल 2024 में फिर भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया, लेकिन इस बार टीम इंडिया ने पुरानी हार का बदला लिया और विश्व कप के खिताब पर भी कब्जा किया। अब तीसरी बार दोनों टीमें (IND vs ENG) फाइनल में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ने वाली हैं, जहां पर एक रोमांचक मैच की उम्मीद फैंस कर रहे होंगे।

बता दें कि, भारत ने 20 विश्व कप 2026 में यहां पर एकमात्र मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी तो इंग्लैंड (IND vs ENG) ने यहां पर खेले दो मैचों में एक जीता है तो एक मैच गंवाया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

अब सीधे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा भारत, ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान

Tagged:

Suryakumar Yadav Ind vs Eng toss report Harry Brook
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

37 गेंदों पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com