IND vs AFG: रोहित शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट का हुआ ऐलान, जानें फेल हुए या पास?

Published - 09 Jun 2026, 01:34 PM | Updated - 09 Jun 2026, 02:20 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच जीत जाने के बाद टीम इंडिया तीन मुकाबलों की तैयारियों में लग गई है. 13 जून से धर्मशाला में इस श्रृंखला का आगाज होगा, जिसका भारतीय प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन इससे पहले, विराट कोहली द्वारा सीरीज से अपना नाम वापस लेने के कारण सभी को बड़ा झटका लगा. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की उलब्धता को लेकर अपडेट आया है. इंजरी की वजह से IND vs AFG ODI सीरीज में उनके (Rohit Sharma) हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ था.

Rohit Sharma की फिटनेस पर आया अपडेट

Rohit Sharma

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हाल ही में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे. बीच सीजन उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, जिसकी वजह से हिटमैन को मुंबई इंडियंस के कुछ मुकाबले मिस करने पड़े थे. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया.

लेकिन उनकी भागीदारी बीसीसीआई द्वारा किए जाने वाले फिटनेस टेस्ट के परिणाम पर निर्भर थी, जिसके लिए वह बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे. वहीं, अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फिटनेस टेस्ट के परिणाम आ चुका है.

अफ़गानिस्तान ODI सीरीज में Hardik Pandya लेंगे या नहीं, राज से उठा पर्दा! COE की आई रिपोर्ट

IND vs AFG वनडे सीरीज का हिस्सा होंगें Rohit Sharma?

एएनआई के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के फिटनेस कमेटी के फिटनेस टेस्ट में सफलता हासिल कर ली है और वह जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल होंगे. हालांकि, अभी तक इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. रिपोर्ट्स की माने हार्दिक पांड्या भी खेलने के लिए फिट हो चुके हैं और टीम प्रबंधन को उनकी रिपोर्ट भेज दी गई है.

विराट कोहली ने लिया वापिस

मालूम हो कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से नाम वापस लेना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि किंग कोहली को चोट से रिकवरी करने में कम से कम दो सप्ताह लग सकते हैं. लिहाजा, अब संभावना है कि विराट कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. 14 जुलाई से 19 जुलाई तक इंग्लैंड की सरजमीं पर ये सीरीज खेली जाएगी.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, MI-CSK-RCB के 1-1 खिलाड़ी को मौका

Tagged:

team india Rohit Sharma IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com