IND U19 vs PAK U19 Match Prediction in Hindi, 38th ODI: महामुकाबले में किसका चलेगा जादू? जानें पूरी रिपोर्ट
Published - 31 Jan 2026, 03:08 PM | Updated - 31 Jan 2026, 03:16 PM
Table of Contents
IND U19 vs PAK U19 Match Prediction: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 1 फरवरी को क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं दूसरी तरफ पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जबकि भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
इन दोनों के बीच पिछला मैच एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट के दौरान खेला गया था जिसमें पाकिस्तान टीम विजेता रही थी। इस मैच में भारतीय टीम पिछली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND U19 vs PAK U19 Match Prediction पर नजर डालेंगे।
IND U19 vs PAK U19 38th Youth ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
-
मैच: इंडिया अंडर-19 vs पाकिस्तान अंडर-19 (ICC U-19 World Cup 2026)
-
स्टेडियम: क्वीन स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
-
मैच की तारीख: 1 फरवरी 2026 (01:00 PM)
-
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 8
-
इंडिया अंडर-19 ने जीते: 4
-
पाकिस्तान अंडर-19 ने जीते: 4
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| इंडिया अंडर-19 | W | W | W | W | L |
| पाकिस्तान अंडर-19 | W | W | W | L | W |
क्वीन स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट:
ICC U-19 World Cup 2026 सुपर-6 का 12वा मैच क्वीन स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेले गए पिछले 5 मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
पहली पारी का औसत स्कोर: 210 रन
-
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 157 रन
-
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 60%
-
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 59%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 10 Overs | 49 Runs | 54 Runs |
| 20 Overs | 88 Runs | 94 Runs |
| 30 Overs | 132 Runs | 135 Runs |
| 40 Overs | 203 Runs | 199 Runs |
| 50 Overs | 274 Runs | 229 Runs |
IND U19 vs PAK U19 Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में 133.44 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 4 मैच में 166 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह पावर-प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।
-
समीर मिन्हास ने पाकिस्तान के तरफ से 94 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए हैं। यह भी अच्छी फार्म में है और बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
IND U19 vs PAK U19 Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
अली रज़ा पाकिस्तान टीम की तरफ से अच्छी फार्म में है न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 4 मैच में 12 विकेट ले चुके हैं।
-
हेनिल पटेल ने भारतीय टीम की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है और 4 मैच में 10 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।
IND U19 vs PAK U19 Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन, खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को ध्यान में रखें तो इस मैच में इंडिया अंडर-19 टीम को बढ़त हासिल दिखाई देती है।
IND U19 vs PAK U19 Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
इंडिया अंडर-19: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन
पाकिस्तान अंडर-19: समीर मिन्हास, हमज़ा ज़हूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ़ (कप्तान), हुज़ैफ़ा अहसान, मोहम्मद शायन, अब्दुल सुभान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा
IND U19 vs PAK U19 Match Prediction: ICC U-19 World Cup 2026 के लिए स्क्वाड:
इंडिया अंडर-19: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, किशन कुमार सिंह
पाकिस्तान अंडर-19: समीर मिन्हास, हमज़ा ज़हूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ़ (कप्तान), हुज़ैफ़ा अहसान, मोहम्मद शायन, अब्दुल सुभान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा, अली हसन बलूच, दानियाल अली खान, उमर ज़ैब, नकाब शफीक
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।