IND-A vs USA Match Prediction in Hindi, Warm Up Match 2: अभ्यास मैच में कितना होगा स्कोर और कौन मारेगा बाज़ी? देखें पूरी रिपोर्ट

Published - 02 Feb 2026, 11:21 AM | Updated - 02 Feb 2026, 11:27 AM

IND-A vs USA Match Prediction
IND-A vs USA ICC T20 WC 2026

IND-A vs USA Match Prediction: इंडिया-ए और यूएसए के बीच आज आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा अभ्यास मैच खेला जाएगा। तिलक वर्मा इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे तथा आयुष बडोनी, प्रिंस आर्य को भी इंडिया ए स्क्वाड में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ यूएसए टीम ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर अमेरिका के फाइनल में कनाडा को 6 विकेट से हराया है।

यूएसए आज मोनंक पटेल के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। दोनों टीम आज इस अभ्यास मैच में अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND-A vs USA Match Prediction पर नजर डालेंगे।

IND-A vs USA Warm-Up Match 2 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंडिया-ए vs यूएसए (ICC T20 WC 2026)

  • स्टेडियम: डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई

  • मैच की तारीख: 2 फरवरी 2026 (05:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: DNP

  • इंडिया-ए ने जीते: 0

  • यूएसए ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

इंडिया-ए L W L W L
यूएसए W W L W W

डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई पिच रिपोर्ट:

डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई IND-A vs USA दूसरा अभ्यास मैच की मेजबानी करने को तैयार है। इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नजर आई है। इस मैच में भी अगर इंडिया-ए पहले बल्लेबाजी करती है तो 200 + स्कोर देखने को मिल सकता है।

  • पावर-प्ले अनुमानित स्कोर: 50-60 रन

  • पहली पारी अनुमानित स्कोर: 180-200 रन

  • दूसरी पारी अनुमानित स्कोर: 160-180 रन

IND-A vs USA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20 में शतक लगाया है। यह काफी बेहतरीन फार्म में है इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • अभिषेक शर्मा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। आज भी यह पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

IND-A vs USA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • वरुण चक्रवर्ती इस मैच में यूएसए के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं। इन्होंने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है।

  • वाशिंगटन सुंदर भी चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं इस मैच में इनके ऊपर भी नजर रहेगी। यह पावर प्ले में गेंदबाजी करते हैं।

IND-A vs USA Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

इंडिया-ए हालिया फॉर्म, टीम संतुलन और अनुभव के लिहाज से इस अभ्यास मैच में भड़त बनाए हुए हैं।

IND-A vs USA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

इंडिया-ए: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (©), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल(vc), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए: मोनंक पटेल (©), एंड्रीस गौस, सैतेजा मुक्कमला, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, नास्तिक केंजिगे

इंडिया-ए बनाम यूएसए T20 WC 2026 Warm Up मैच के लिए स्क्वाड:

इंडिया-ए: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, आयुष बडोनी, प्रिंस आर्य

यूएसए: मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वान शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

ICC T20 World Cup IND-A vs USA Match Prediction IND-A vs USA IND-A vs USA Warm Up
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई आज IND-A vs USA दूसरा अभ्यास मैच की मेजबानी करने को तैयार है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com