INA vs CAM 4th T20I Prediction in Hindi: चौथे T20 में कौन मारेगा बाजी? पढ़ें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 24 Dec 2025, 01:40 PM | Updated - 25 Dec 2025, 12:38 PM

INA vs CAM 4th T20I Prediction
INA vs CAM 4th T20I 2025

इंडोनेशिया बनाम कंबोडिया T20 श्रृंखला का चौथा मैच बाली इंडोनेशिया में खेला जाएगा। इंडोनेशिया ने अभी तक श्रृंखला में तीनों मैच जीते हैं। कंबोडिया इस चौथे मैच में श्रृंखला में वापसी करने का प्रयास करेगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

INA vs CAM पहले T20 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंडोनेशिया vs कंबोडिया

  • स्टेडियम: उदयाना क्रिकेट ग्राउंड, बाली, इंडोनेशिया

  • मैच की तारीख: 25 दिसंबर 2025 (11:30 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): ZEE5, Fan Code पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैच इंडोनेशिया ने जीते कंबोडिया ने जीते ड्रॉ/टाई
10 5 5 0

यह भी पढ़ें: INA vs CMD 1st T20I Prediction in Hindi: किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

इंडोनेशिया ने पिछले 5 में से 3 मैच जीतें है वही कंबोडिया ने पिछले 5 से सिर्फ 1 मैच जीता है।

इंडोनेशिया W W W L L
कंबोडिया L L L L W

उदयाना क्रिकेट ग्राउंड, बाली पिच रिपोर्ट:

यह मैच उदयाना क्रिकेट ग्राउंड, बाली में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 57 मैच खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 129 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 104 रन है। इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 63% मैच जीते हैं और तेज गेंदबाजों ने 61% विकेट लिए हैं।

आइए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 43 Runs 39 Runs
10 Overs 64 Runs 57 Runs
15 Overs 97 Runs 78 Runs
20 Overs 139 Runs 92 Runs

INA vs CAM 4th T20I Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • धर्मा केसुमा: इंडोनेशिया के तरफ से अभी तक इन्होंने 3 मैच में 145 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • शाह अबरार हुसैन: कंबोडिया के खिलाफ इन्होंने 3 मैच में 105 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 25 से 30 रन बना सकते हैं।

INA vs CAM 4th T20I Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • गेडे प्रियंदना: यह अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इन्होंने 2 मैच में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

  • एटियेन बेउकेस: इन्होंने कंबोडिया की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं इन्होंने 68 रन भी बनाए हैं। यह भी इस मैच में 1-2 विकेट और 20 से 30 रन बना सकते हैं।

INA vs CAM 4th T20I Prediction: किस टीम की होगी जीत?

इंडोनेशिया इस चौथे मैच में भी विजेता रह सकती है। इंडोनेशिया ने अभी तक कंबोडिया के खिलाफ तीनों मैच जीते हैं इंडोनेशिया की बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और गेंदबाज यूनिट से भी गेडे प्रियंदना, अप्रिलियांडी राहायु और गेडे आर्टा अच्छी गेंदबाजी की है। दूसरी तरफ कंबोडिया शाह अबरार हुसैन पर निर्भर करती है। इस मैदान पर इंडोनेशिया का जीत प्रतिशत भी 70% रहा है। इंडोनेशिया इस 8 मैचों की T20 श्रृंखला को जीतकर अपनी पिछली श्रृंखला का बदला लेना चाहेगी।

INA vs CAM 4th T20I Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

इंडोनेशिया: अप्रिलियांडी राहायु, डैनिलसन हावो (कप्तान), देवा विस्वी, फर्डिनेंडो बनुनेक, गेडे प्रियंदना, गेडे आर्टा, गेडे विगुना, धर्मा केसुमा (विकेटकीपर), अंजार तदारुस, दिवित नंदा, कोमांग पुत्रा

कंबोडिया: शाह अबरार हुसैन, मार्सेल हनेकोम, लुकमान बट (कप्तान), एटियेन बेउकेस, मुहम्मद नईम (विकेटकीपर), गुलाम मुर्तजा, निर्मलजीत सिंह, मोंगदरा सोक, निवेद गिरीश, चंथोउन रथनाक, पेल वन्नक

इंडोनेशिया बनाम कंबोडिया T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

इंडोनेशिया: अप्रिलियांडी राहायु, डैनिलसन हावो (कप्तान), देवा विस्वी, फर्डिनेंडो बनुनेक, गेडे प्रियंदना, गेडे आर्टा, गेडे विगुना, धर्मा केसुमा (विकेट कीपर), अंजार तदारुस, दिवित नंदा, कोमांग पुत्रा, विनीत शाह, जुलांग द्जुल्फिका, किरुबाशंकर राममूर्ति, पद्माकर राजाराम सर्वे

कंबोडिया: शाह अबरार हुसैन, मार्सेल हनेकोम, लुकमान बट (कप्तान), एटियेन बेउकेस, मुहम्मद नईम (विकेट कीपर), गुलाम मुर्तजा, निर्मलजीत सिंह, मोंगदरा सोक, निवेद गिरीश, चंथोउन रथनाक, पेल वन्नक, पेल वन्नक, सहज चढ़ा, सालविन स्टेनली, रोशन शरण

Tagged:

Cambodia vs Indonesia INA vs CAM 4th T20I Prediction INA vs CAM 4th T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com