IPL 2026 में इन 3 घातक गेंदबाजों के बीच हो सकती है पर्पल कैप की जंग, किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने की काबिलियत
Published - 16 Mar 2026, 03:39 PM | Updated - 16 Mar 2026, 03:48 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम का समय बचा है। 28 मार्च से भारत में क्रिकेट के त्योहार की शुरुआत होगी, जिसका ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है।
हालांकि, बीसीसीआई की ओर से फिलहाल सिर्फ शुरुआती 20 मैचों की घोषणा की गई है, जिसमें सभी टीमों के चार-चार मैच होने हैं।
इसके बाद दूसरे फेज के मैचों की घोषणा की जाएगी। इस बार टूर्नामेंट में तीन ऐसे घातक गेंदबाज भी खेलने वाले हैं, जिनका पर्पल कप जीतना पक्का माना जा रहा है। ये खिलाड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की काबिलियत रखते हैं और इसी के चलते फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपये लगाकर इनको अपने स्क्वाड में शामिल किया है।
IPL 2026: दिल्ली के खिलाड़ी से होगी उम्मीद
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकिब नबी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। 28 वर्षींय आकिब पहली बार आईपीएल (IPL 2026) में खेलते नजर आएंगे। जबकि पहले ही सीजन उनको पर्पल कैप जीतना का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
दरअसल, दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक 60 विकेट लिए थे। जबकि दिलीप ट्रॉफी में चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले आकिब पहले गेंदबाज हैं। आकिब को उनकी सटीक यॉर्कर और बेहतरीन लाइन लेंथ के लिए जाना जाता है, जिसपर वह गेंद को स्विंग करवाने की काबिलियत भी रखते हैं। यही कारण है कि आकिब का नाम पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज की लिस्ट में शामिल है।
जसप्रीत बुमराह भी दौड़ में शामिल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाजों की बात हो और उसमें मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम न हो यह मुश्किल ही देखने को मिलता है। बुमराह के हालिया फॉर्म को देखने के बाद माना जा रहा है कि वह इस बार पर्पल कैप को अपने नाम कर सकते हैं।
दरअसल, इस खिलाड़ी ने हाल में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लिए थे। जबकि ये टूर्नामेंट भारतीय सरजमीं पर ही खेला गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर बुमराह सभी मैचों के लिए उपलब्ध होते हैं तो पर्पल कैप बुमराह के सिर की शान बढ़ा सकती है।
केकेआर के लिए आई बड़ी खुशखबरी सामने, इंजरी से रिकवर होकर टीम में वापसी करने को तैयार स्टार खिलाड़ी
वरुण चक्रवर्ती बन सकते हैं पर्पल कैप के मालिक
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती से टीम प्रबंधन को इस सीजन (IPL 2026) शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वरुण ने पिछले सीजन केकेआर के लिए 13 मैचों में 17 विकेट लिए थे। जबकि इस बार वरुण सीधा पर्पल कैप पर कब्जा कर सकते हैं। दरअसल, वरुण का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बेहद कमाल का रहा था।
जबकि वह संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 14 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अब वह अपने इस प्रदर्शन को आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भी जारी रखना चाहेंगे और अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो यकीनन वह गेंदबाजी के इस शानदार खिताब को अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि, वरुण के पास आईपीएल में 84 मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 100 बल्लेबाजों का शिकार किया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर