साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आयेंगे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने सौंपी जिम्मेदारी

Published - 09 Jan 2026, 02:55 PM | Updated - 09 Jan 2026, 03:32 PM

Team India

टीम इंडिया (Team India) ने आगामी टी20 विश्व कप को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। भारत फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज जीतना चाहेगा। टीम इंडिया ने 11 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारत के स्टार बल्लेबाज और वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट से उबर कर टीम में वापसी की है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया (Team India) के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम मौजूद रहेंगे। लेकिन इससे पहले भारत के दो खिलाड़ियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तीन फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

शुभमन संभालेंगे Team India की कमान

भारत के 'मिस्टर परफेक्ट' शुभमन गिल आगामी वनडे मैचों की कमान संभालते दिखेंगे। रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से बर्खास्त कर देने के बाद भारतीय बोर्ड ने शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा मई 2025 से वह भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी का दारोमदार संभाले हुए हैं।

दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पंजाब का रहने वाला है और पंजाब क्रिकेट टीम से ही घरेलू मैच खेलता है। इनका बल्लेबाजी का तरीका प्रशंसकों को काफी पसंद आता है और क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि आगे चलकर शुभमन गिल में कोहली और सचिन जैसी उपलब्धि हासिल करने की क्षमता दिखती है।

भारत (Team India) के मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते हैं; इन्होंने अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट में भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम किया था। शुभमन गिल ने 2019 में टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया था, लेकिन उनकी सबसे पहली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 में हुई थी, जहां उन्होंने दो पारियों में 45 और 35 रन बनाए थे।

फिलहाल मैनेजमेंट टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान में कोई बदलाव नहीं करना चाहती है, बल्कि गिल के सुझावों को वरीयता दे रही है। हाल ही में शुभमन गिल ने टीम इंडिया के टेस्ट खेलने से पहले 15 दिनों का कैंप रखने का सुझाव दिया था और बीसीसीआई इस पर अमल करने पर विचार कर रही है। बीसीसीआई के इस रुख से साफ है कि भारत 2026 में कप्तानी में कोई बदलाव नहीं चाहता है।

टी20 में सूर्यकुमार संभालेंगे Team India की कमान

टीम इंडिया (Team India) इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। भारतीय टीम इस साल किसी भी हाल में विश्व कप अपने घर लाना चाहेगी। वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी की जिम्मेदारी श्रीलंका और भारत को दी गई है। सूर्यकुमार यादव फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें टीम में बनाए रखने का विचार किया है क्योंकि वह टीम के कप्तान भी हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 में से 28 मैच जीते हैं।

ऋतुराज गायकवाड के बल्ले ने उगली आग, विजय हज़ारे ट्रॉफी में खेली ऐतिहासिक पारी, 8 चौकों-6 छक्कों की बदौलत बनाए इतने रन

भारत के कप्तान और उनकी भूमिका

भारतीय क्रिकेट (Team India) का इतिहास बेहतरीन रहा है, जिसकी नींव महान कप्तानों ने रखी है। इसकी शुरुआत सी.के. नायडू से हुई, जिन्होंने 1932 में भारत के पहले टेस्ट कप्तान के रूप में कमान संभाली। शुरुआती दौर में लाला अमरनाथ के नेतृत्व में भारत ने अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की, वहीं मंसूर अली खान पटौदी ने टीम को विदेशों में जीतना सिखाया और टीम में आत्मविश्वास भरा।

भारतीय क्रिकेट में वास्तविक बदलाव कपिल देव के समय आया, जब उनकी कप्तानी में भारत ने 1983 का विश्व कप जीतकर दुनिया को चौंका दिया। 90 के दशक में मोहम्मद अजहरुद्दीन सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे। इसके बाद सौरव गांगुली ने टीम को एक आक्रामक पहचान दी और युवाओं को मौका देकर भविष्य की टीम तैयार की।

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एम.एस. धोनी ने टीम इंडिया (Team India) को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जीतने वाले इकलौते कप्तान बने। उनके बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) को शीर्ष पर पहुंचाया और टीम की फिटनेस संस्कृति को बदला। वर्तमान में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर एक बार फिर विश्व विजेता का गौरव हासिल किया। इन सभी कप्तानों ने अपने अद्वितीय नेतृत्व से भारतीय क्रिकेट को आज इस शिखर पर पहुँचाया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में फिर फ्लॉप हुए अर्जुन तेंदुलकर, 8 ओवर में ही लुटा बैठे 78 रन, बल्लेबाजी में भी कटाई नाक

Tagged:

team india Shubhman Gill Suryakumar Yadav bcci
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार बार

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com