पाकिस्तान की 'हां' के तुरंत बाद टीम इंडिया ने तैयार कर ली 15 फरवरी की प्लेइंग इलेवन, सूर्या, अभिषेक, हार्दिक, बुमराह....

Published - 10 Feb 2026, 01:07 PM | Updated - 11 Feb 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच को पाकिस्तानी सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। आईसीसी के तय कार्यक्रम अनुसार ये मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

जबकि इस मैच के लिए भारत (Team India) की संभावित प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है, जिसमें कप्तानी का भार सूर्या के अनुभवी कंधों पर होगा तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह समेत इन 11 खिलाड़ियों को मौका दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों पर टीम (Team India) प्रबंधन ने दांव लगाया है।

ओपनिंग की कमान संभालेंगे ईशान-अभिषेक

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय पारी (Team India) की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करते नजर आ सकते हैं। ये जोड़ी पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय पारी की शुरुआत करती नजर आएगी। जबकि इस मैच में अभिषेक और ईशान के बल्ले से तूफानी पारियों की उम्मीद होगी।

बता दें कि, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक केवल तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 189.65 के स्ट्राइक रेट के साथ 110 रन बनाए हैं, जिसमें एक पचासा शामिल है। जबकि ईशान किशन पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टी20 प्रारूप में बल्लेबाजी करने उतरेंगे। लेकिन ईशान का वनडे प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार है।

तीन से आठ नंबर तक ये होगा बल्लेबाजी क्रम

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा को उतारा जा सकता है, जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ केवल 23 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। बता दें कि, कप्तान सूर्या ने अपने पिछले मैच में 49 गेंदों पर 84 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी।

जबकि वह पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी तरह की धमाकेदार पारी खेलना चाहेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ नंबर पांच पर बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या को उतारा जा सकता है, जबकि छठे नंबर पर शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। 7वें नंबर पर वाशिंगटन सुंदर और आठवें पर अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए उतारा सकता है। बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ रिंकू सिंह की जगह वाशिंगटन सुंदर का खेलना पक्का माना जा रहा है।

IND vs NAM: अभिषेक-बुमराह बाहर, संजू की एंट्री, नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

बुमराह की वापसी, सिराज होंगे बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) तीन प्रमुख गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। जहां मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती प्रमुख स्पिनर की भूमिका में नजर आएंगे तो अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की घातक पेस अटैक भी पाकिस्तान को परेशान करते दिखेगा।

वहीं, यूएसए के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन देकर तीन बड़े विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज इस मैच में बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं। जबकि, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव और संजू सैमसन भी बेंच पर ही नजर आने वाले हैं। बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ भारत (Team India) की प्लेइंग इलेवन कुछ इसी प्रकार से रहने वाली है।

Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

3 बड़ी इंजरी के बाद भारत की अपडेटेड टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, सूर्या(कप्तान), सिराज, कुलदीप, संजू...

Tagged:

team india hardik pandya jasprit bumrah india vs pakistan
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com