किस्मत हो तो ऐसी! विराट कोहली ने खुद फैन को बुलाया, कहा 'मेरे साथ तस्वीर खिचवाओं...'

Published - 12 Feb 2026, 05:07 PM | Updated - 13 Feb 2026, 01:05 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ हर क्रिकेट प्रशंसक फोटो खिंचावा चाहता है। कोहली के साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें किंग कोहली ने खुद सामने से फैन को बुलाकर उसके साथ फोटो खिंचवाई।

इस वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस इस व्यक्ति को काफी किस्मत वाला मान रहे हैं, क्योंकि जहां करोड़ों लोग कोहली के साथ एक तस्वीर क्लिक करवाना चाहते हैं तो यहां पर कोहली ने खुद इस शख्स को बुलाकर उसके साथ फोटो क्लिक करवाई है।

कोहली ने खुद बुलाकर खिंचवाई फोटो

सोशल मीडिया पर भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में विराट कोहली एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कोहली अपना बैग पकड़ाते हैं और इसके बाद अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते हैं। लेकिन गाड़ी में बैठने से पहले वह पैपराजी को कुछ पोज देते हैं, जबकि इसी बीच कोहली कहते हैं कि कौन है फोटो वाला? आ जाओ।

फिर कोहली कहते हैं कि आराम से-आराम से फिर कोहली उस लक्की फैन को बुलाते हैं और उसके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। बता दें कि, कोहली (Virat Kohli) का ये खास अंदाज प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को पर लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं और इस शख्स को कोहली का लक्की फैन बता रहे हैं।

अब कब वापसी करेंगे कोहली?

विराट कोहली भारत के लिए केवल वनडे प्रारूप में खेलते नजर आते हैं। जबकि टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट प्रारूप से वह रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा बहुत पहले ही कर चुके हैं। कोहली ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 18 जनवरी 2026 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने शानदार सैकड़ा ठोका था। लेकिन अब कोहली (Virat Kohli) को इंटरनेशनल मंच पर वापसी के लिए लगभग चार महीने का वक्त लग सकता है।

दरअसल, भारतीय टीम को अगली वनडे सीरीज जून के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है लेकिन इसका कार्यक्रम अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि किंग कोहली इसी सीरीज से वापस नीली जर्सी में वापसी करेंगे। लेकिन इससे पहले कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

Sri Lanka ने ओमान को 105 रन के बड़े अंतर से रौंदा, ग्रुप B से सुपर-8 में अब इन 2 टीमों की जगह पक्की

Virat Kohli के जादूई वनडे आंकड़े

विराट कोहली (Virat Kohli) को वर्तमान दौर में वनडे प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। कोहली ने 18 अगस्त 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे प्रारूप में पदार्पण किया था, जिसके बाद से उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 311 वनडे मैचों की 299 पारियों में 58.71 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 14797 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 54 शतक और 77 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि, कोहली वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। जबकि इस प्रारूप में कोहली से अधिक शतक अभी तक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा कोहली ने वनडे प्रारूप में रिकॉर्ड की झड़ी लगा रखी है।

शाहीन-अबरार से नहीं इस पाकिस्तानी गेंदबाज से भारत को रहना होगा सावधान, अकेले दम पर पलट देता मैच

Tagged:

Virat Kohli team india india vs pakistan cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

54 शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com