IPL 2026 में नहीं बोला इन 4 खिलाड़ियों का बल्ला, तो टीम इंडिया से भी हो जाएंगे बाहर, फिर कभी नहीं मिलेगी जगह
Published - 18 Mar 2026, 02:16 PM | Updated - 18 Mar 2026, 02:18 PM
Table of Contents
IPL 2026: 28 मार्च से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। अभी तक बीसीसीआई ने शुरुआत के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है, जबकि बाकी मैचों का कार्यक्रम भी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।
शुरुआती 20 मैचों में सभी टीमों के चार-चार मैच होने वाले हैं। लेकिन इस बार का आईपीएल (IPL 2026) चार भारतीय खिलाड़ियों के इंटरनेशनल करियर के लिए भी काफी अहम होने वाला है। अगर ये प्लेयर आईपीएल में प्रदर्शन नहीं करते हैं तो टीम इंडिया से हमेशा-हमेशा के लिए इनकी छुट्टी हो सकती है।
IPL 2026: शुभमन गिल चाहेंगे टी20 में वापसी करना
भारतीय टीम के वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछले सीजन शुभमन गिल का प्रदर्शन बल्ले से काफी शानदार रहा था, लेकिन टी20 टीम में आने के बाद शुभमन का प्रदर्शन लगातार गिरता रहा।
गिल ने भारत के लिए साल 2025 में कुल 15 पारियां खेली थीं, जिसमें उन्होंने 291 रन बनाए थे। हालांकि, इस दौरान वह बल्ले से एक भी हाफ सेंचुरी नहीं बना सके थे। लेकिन अगर आईपीएल 2026 (IPL 2026) में फ्लॉप रहते हैं तो फिर टी20 टीम से भी उनको काफी लंबे समय तक बाहर रहना पड़ सकता है।
रिंकू सिंह पर होगी सबकी नजर
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। रिंकू का प्रदर्शन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बेहद साधारण रहा था, जिसके कारण उनको बड़े मैचों में ड्रॉप कर दिया गया।
अब रिंकू सिंह के टी20 इंटरनेशनल करियर पूरी तरह से आईपीएल के प्रदर्शन पर टिका हुआ है, क्योंकि अगर वह इस लीग में रन बनाने में फेल होते हैं तो यकीनन उनको टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
ऋतुराज गायकवाड़ बल्ले से मचाएंगे धमाल!
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले सीजन गायकवाड़ शुरुआती मैच खेलने के बाद अचानक चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उनको बीच सीजन बाहर होना पड़ा था।
लेकिन गायकवाड़ का हालिया फॉर्म काफी शानदार रहा है, ऐसे में अगर वह टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाने में सफल रहते हैं तो उनको कोच गौतम गंभीर टी20 स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि, गायकवाड़ ने अपने आखिरी वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक ठोका था।
IPL 2008 में खेले थे ये 7 खिलाड़ी, अब 18 साल बाद आईपीएल 2026 भी खेलेंगे
वापसी की राह पर केएल राहुल
आईपीएल 2026 में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। ये खिलाड़ी टेस्ट और वनडे में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुका है, लेकिन टी20 प्रारूप में वापसी के लिए अभी भी संघर्ष कर रहा है। केएल ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
इसके बाद वह दोबारा टी20 स्क्वाड में अपनी जगह नहीं बना सके थे। लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन के बाद वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, पर इसके लिए उनको बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना जरूरी होगा।
IPL 2026 में भी नहीं चले ये 4 क्रिकेटर, तो खत्म हो जाएगा करियर, फिर कभी नहीं बिकेंगे
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर