IPL 2026 में भी नहीं चले ये 4 क्रिकेटर, तो खत्म हो जाएगा करियर, फिर कभी नहीं बिकेंगे

Published - 18 Mar 2026, 01:38 PM | Updated - 18 Mar 2026, 01:49 PM

IPL 2026

IPL 2026 का रोमांच एक बार फिर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलने के लिए तैयार है। जहाँ एक तरफ युवा खिलाड़ी इस मंच का इस्तेमाल अपनी पहचान बनाने के लिए करेंगे, वहीं कुछ दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए यह सीजन करो या मरो की स्थिति वाला होने वाला है। अगर ये 4 बड़े नाम इस साल अपने बल्ले या गेंद से जलवा नहीं बिखेर पाए, तो उनके आईपीएल करियर पर हमेशा के लिए पूर्णविराम लग सकता है और अगले मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार मिलना नामुमकिन होगा।

अजिंक्य रहाणे पर IPL 2026 में होगा प्रेशर

 Ajinkya Rahane

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे वर्तमान में आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन उनकी खुद की बल्लेबाजी लंबे समय से सवालों के घेरे में है। 37 साल की उम्र पार कर चुके रहाणे का स्ट्राइक रेट पिछले कुछ समय से काफी गिरी है। क्रिकेट की दुनिया में चर्चा है कि यदि इस सीजन में उनका बल्ला खामोश रहा, तो बतौर कप्तान और बल्लेबाज उनकी जगह सुरक्षित नहीं रहेगी।

फ्रेंचाइजी अब भविष्य की ओर देख रही हैं, और खराब प्रदर्शन की स्थिति में रहाणे के लिए अगले सीजन के दरवाजे बंद हो सकते हैं। हालांकि सीएसके में शामिल होने के बाद रहाणे अपनी खोई हुई फोर्म में वापसी किए थे लेकिन पिछले साल उसे दोहराने में नाकाम रहे थे। बात करें आईपीएल 2025 की तो रहाणे 13 मैचों में 35.45 के औसत से 390 रन बनाएं थे। इस दौरान उनके नाम तीन अर्धशतक शामिल था जिसमें 36 चौके और 20 छक्के भी शामिल हैं।

शाहरुख खान ने खोज निकाला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, काव्या मारन के जिगर के टुकड़े को कर रहे शामिल

धीरे-धीरे गुमनाम हो रहे ईशांत शर्मा

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा फिलहाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। पिछले सीजन में भी ईशांत कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और उनकी इकोनॉमी रेट 11 के पार पहुंच गई थी। 37 वर्षीय ईशांत की फिटनेस और टी20 क्रिकेट के लिहाज से उनकी गेंदों की धार अब पहले जैसी नहीं रही है।

IPL 2026 उनके करियर का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। अगर वे शुरुआती मैचों में विकेट चटकाने में नाकाम रहते हैं, तो कोई भी टीम उन पर दोबारा दांव लगाने का जोखिम नहीं उठाएगी। पिछले साल इशांत शर्मा ने पिछले साल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए सात मैचों में 11.18 की इकोनॉमी के साथ चार विकेट लेने में कामयाब हुए थे।

कोच गंभीर ने नहीं इन 4 दिग्गजों ने किया था सूर्या को कप्तान बनाने का फैसला, अब जाकर हुआ बड़ा खुलासा

कीमती वेंकटेश अय्यर का सस्ता प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर को भारी उम्मीदों के साथ अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन हालिया टी20 प्रदर्शन उनके पक्ष में नहीं रहा है। आईपीएल के पिछले संस्करणों में भी वेंकटेश केकेआर के लिए खेलते हुए निरंतरता के लिए जूझते नजर आए हैं। एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम को उनसे जो उम्मीदें रहती हैं, वे उन पर खरा उतरने में संघर्ष कर रहे हैं।

यदि IPL 2026 में भी उनका बल्ला नहीं चला, तो उन्हें वन-सीजन वंडर का टैग मिल सकता है, जिससे उनका आईपीएल भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। मध्य प्रदेश का यह खिलाड़ी पिछले सीजन मतलब आईपीएल 2025 में 11 मैचों में 20.29 के ओसत से मात्र 142 रन बनाने में कामयाब हुए।

ऋषभ पंत पर IPL 2026 में होगा कप्तानी का दबाव

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए यह सीजन काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। चोट से वापसी के बाद से पंत अपनी उस पुरानी फोर्म की तलाश में हैं जिसके लिए वे जाने जाते थे। पिछले सीजन में उनके बल्ले से केवल 269 रन निकले थे, जो उनकी क्षमता के अनुसार काफी कम हैं। एक कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उन पर अपनी टीम को जीत दिलाने का भारी दबाव है।

यदि IPL 2026 में भी वे असफल रहते हैं, तो उनकी ब्रांड वैल्यू और आईपीएल में उनकी मांग में भारी गिरावट आ सकती है। IPL 2026 न केवल टीमों के बीच की जंग है, बल्कि इन दिग्गजों के लिए अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई भी है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इन खिलाड़ियों को पता है कि एक खराब सीजन उनके शानदार आईपीएल सफर का अंत कर सकता है।

Tagged:

ajinkya rahane ishant sharma IPL 2026 Rsihabh Pant
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com