अफगानिस्तान ODI सीरीज में नहीं चले ये 3 खिलाड़ी, तो करियर हो सकता खत्म, फिर मौका मिलना मुश्किल

Published - 09 Jun 2026, 02:20 PM | Updated - 09 Jun 2026, 02:44 PM

IND Vs AFG 1

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. 13 जुलाई को धर्मशाला के मैदान पर दोनों टीमें पहले मैच के लिए आमने-सामने होंगी. इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को आयोजित किया जाएगा, जबकि तीसरे और आखिरी भिड़ंत के लिए टीम इंडिया 20 जून को अफगानिस्तान से टकराएगी.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से भारतीय खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज काफी अहम है. कुछ प्लेयर्स का भविष्य IND vs AFG एकदिवसीय सीरीज में तय हो सकता है. इस कड़ी में अब दावा किया जा रहा है कि यदि टीम के 3 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है. तो आइए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी....

IND vs AFG ODI सीरीज में फ्लॉप हुए तो इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

रोहित शर्मा

team india

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान वनडे सीरीज (IND vs AFG) में टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगें. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी क्रम संभालने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी. यदि हिटमैन इस श्रृंखला में अपनी काबिलियत साबति करने में असफल रहते हैं तो उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है.

दरअसल, भारतीय चयनकर्ताओं आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक दमदार टीम तैयार करना चाहेंगें. ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. इसके अलावा रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र भी उनके टीम में जगह कायम रखने के रास्ते का रोड़ा बनी हुई है. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे युवा स्टार खिलाड़ियों के आने से उनके लिए प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग-11 आई सामने, इन खिलाड़ियाें को मौका देंगे कोच गंभीर

कुलदीप यादव

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. एकदिवसीय क्रिकेट में वह टीम के लिए विकेट लेने में संघर्ष करते दिखाई दिए हैं. इस साल तीन वनडे मैच खेलते हुए वह सिर्फ तीन विकेट ही झटक सके, जबकि साल 2026 में उनके नाम 11 एकदिवसीय मुकाबलों में 19 विकेट दर्ज थे. ऐसे प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान वनडे सीरीज उनके लिए अपनी उपयोगिता साबित करने का अंतिम अवसर हो सकती है. अगर कुलदीप यादव इसमें भी फेल होते हैं तो उन्हें वनडे टीम से बाहर होना पड़ सकता है.

हार्दिक पांड्या

अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी इस सूची में शामिल है. 32 वर्षीय इस खिलाड़ी का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. आईपीएल 2026 में वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में फ्लॉप रहे, जिसके बाद उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. अब अगर वह अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) में भी अपना बेस्ट परफ़ोर्मेंस नहीं कर पाते, तो उनका भारतीय टीम से हमेशा के लिए पत्ता कट सकता है.

बता दें कि हार्दिक पांड्या को आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ-साथ एशियन गेम्स टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए सिलेक्टर्स ने ये फैसला लिया है. लिहाजा, अब उनका एकमात्र फोकस एकदिवसीय क्रिकेट में अपना दम साबित करने का होगा.

IND vs AFG ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

मुंबई टी20 लीग से फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, 200 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, खेली बड़ी पारी

Tagged:

team india Rohit Sharma hardik pandya IND vs AFG kuldeep yadav
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com