टीम इंडिया को अगर पहुंचना है सेमी-फाइनल तो करनी पड़ेगी सिर्फ इस टीम के हार की दुआ, नहीं तो हो जायेगी बाहर

Published - 25 Feb 2026, 03:21 PM | Updated - 25 Feb 2026, 03:33 PM

Team India

Team India: साउथ अफ्रीका के सुपर-8 में 76 रन की शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना पहले से अधिक मुश्किल हो गया है। अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.800 हो गया है, जिसके बाद अगर भारतीय टीम अपने बाकी बचे दोनों मैच भी जीत जाती है तब भी उनका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो सकता है।

हालांकि, टीम इंडिया (Team India) के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक आसान समीकरण जिंदा है, लेकिन उसके लिए उन्हें इस टीम की हार की दुआ करनी होगी, नहीं तो भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा।

नेट रन रेट ने बिगाड़ा खेल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण मैचों में शत प्रतिशत रिकॉर्ड रखने वाली टीम इंडिया (Team India) को सुपर-8 के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिसने भारत के आगे जाने की राह में थोड़ा ब्रेक लगा दिया है।

दरअसल, ग्रुप-1 से दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और वर्तमान समय में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका इसकी मजबूत दावेदार लग रही हैं।

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रन की विशालकाय जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनका नेट रन रेट 5.350 हो चुका है तो साउथ अफ्रीका 3.800 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर भारत और जिम्बाब्वे है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करनी होगी दुआ

खराब नेट रन रेट को सुधारने के लिए भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ विशालकाय जीत दर्ज करनी होगी। यानी उनको अपने दोनों मुकाबले 100 या उससे अधिक अंतर से जीतने होंगे या फिर रनों का पीछा 6 से 10 ओवर के अंदर करना होगा। तब जाकर भारत अपना नेट रन रेट सुधार सकता है।

लेकिन अगर 26 फरवरी को दोपहर में होने वाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है और टीम इंडिया (Team India) अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लेता है तो फिर इस स्थिति में साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल में जाएंगे।

जबकि दूसरा रास्ता ये होगा कि साउथ अफ्रीका को अपने दोनों मैच हारने होंगे, जो कि वर्तमान टीम को देखकर थोड़ा कठिन लग रहा है। ऐसे में भारतीय फैंस 26 फरवरी को वेस्टइंडीज के हारने की दुआ कर रहे होंगे। ताकि 1 मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में भारत जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर सके।

विवादों के बीच बांग्लादेश से 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम, डेट का भी हुआ अधिकारिक ऐलान

Team India के लिए मैदान बन सकता है परेशानी

भारत के लिए आगामी दोनों मैचों में मैदान बड़ी परेशानी बन सकता है। दरअसल, भारत का 26 फरवरी को मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा, जो कि चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। चौंकाने वाली बात ये है कि चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है, लेकिन ग्रुप स्टेज के मैचों के दौरान यह पिच बल्लेबाजों के फेवर में गई थी।

जबकि वेस्टइंडीज बनाम भारत (Team India) मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत एक भी बार कोलकाता में मुकाबला नहीं खेला है।

वहीं, वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में दो मुकाबले ईडन गार्डन्स में खेले थे और दोनों मैचों में उन्होंने 35 और 42 रन की दमदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारत के लिए कोलकाता की पिच को समझने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है तो वेस्टइंडीज के लिए यहां पर खेलना भारत (Team India) के मुकाबले थोड़ा आसान रह सकता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव, रिंकू सिंह बाहर, संजू की वापसी

Tagged:

team india Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026 India vs West Indies
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

61 रनों से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com