अगर टीम इंडिया को करना है WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई, तो बचे 9 में से जरुर जीतने होंगे इतने मैच

Published - 12 Mar 2026, 03:27 PM | Updated - 12 Mar 2026, 03:32 PM

Team India

Team India: एक तरफ भारतीय टीम का व्हाइट बॉल में विश्व क्रिकेट के अंदर डंका बज रहा है तो दूसरी ओर लाल गेंद से टीम इंडिया लगातार संघर्ष कर रही है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद है।

ऐसे में उनका डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। दरअसल, भारत के अभी सिर्फ 9 मैच शेष हैं और ऐसे में उनको अगर फाइनल का टिकट कटाना है तो कम से कम इतने मैच जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी होगा।

Team India की शुरुआत शानदार, यहां गंवाई बाजी

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का नया साइकिल शुरू होने से पहले चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम (Team India) का कप्तान नियुक्त किया था और गिल की कप्तानी का पहला दौरा इंग्लैंड का था। यहां पर गिल एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज को 2-2 की बराबरी करवाकर वापस स्वदेश लौट आए।

इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सरजमीं पर दो टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने दोनों में शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका का दौरा भारतीय टेस्ट टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी।

उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम (Team India) डब्ल्यूटीसी फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगी, लेकिन यहां पर भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। अभी तक भारत ने खेले 9 मैचों में चार जीते हैं तो इतने ही मैच गंवाए हैं। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के पॉइंट्स फिलहाल 48.15 का है।

बचे 9 में से जरुर जीतने होंगे इतने मैच

साउथ अफ्रीका के हाथों सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम (Team India) के सिर्फ 9 मैच बचे हैं। इस साल भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट, अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड में दो टेस्ट और फिर जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर में पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। ऐसे में अगर भारत को फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो 9 में से 7 मैच जीतना बेहद जरूरी है।

यानी भारत को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के सामने दोनों सीरीजों को क्लीन स्वीप करने का जीतना होगा, क्योंकि कीवियों के गढ़ में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशिया में क्लीन स्वीप पर फोकस करके फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करनी होगी।

‘द हंड्रेड’ में छाई Smriti Mandhana, सुपर जायंट्स ने भारी रकम खर्च कर बनाया अपनी टीम का हिस्सा

गंभीर का सपना WTC फाइनल जीतने का

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने एएनआई से बातचीत में कहा ‘’टेस्ट क्रिकेट उनके दिल के बेहद करीब है। उनका अगला गोल भारत को WTC फाइनल में पहुंचने का होगा।’’ हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि टीम युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करती रही, क्योंकि फिलहाल टीम इंडिया (Team India) बदलाव के दौर से गुजर रही है।

वहीं, भारत ने अभी तक दो बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल खेले हैं, जिसमें पहले उन्हें कीवियों से हार का सामना करना पड़ा तो दूसरे फाइनल में कंगारुओं ने भारत को खिताब जीतने से रोक दिया।

जबकि तीसरी बार टीम इंडिया (Team India) फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। इस बार भी भारत का फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल है, लेकिन अगर वह 9 में से 7 मैच जीतने में सफल रहती है तो भारत का इंग्लैंड का टिकट पक्का हो जाएगा।

इधर खत्म हुआ टी20 वर्ल्ड कप, उधर फिक्सिंग करते पकड़ा गया वेस्टइंडीज का क्रिकेटर, ICC ने किया बैन

Tagged:

shubman gill team india Gautam Gambhir WTC Final
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com