अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हुई बाहर, तो कट जायेगा गंभीर के इस लाडले का पत्ता, फिर कभी नहीं मिलेगा मौका

Published - 24 Feb 2026, 05:02 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:03 PM

Team India

भारतीय टीम का सफर श्रीलंका और भारत की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कठिन होता जा रहा है। लीग मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने सभी मैच जीत तो लिया लेकिन सुपर 8 में आते ही आगाज हार से किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मुकाबले में 76 रनों के बड़े अंतर से हारी।

इस हार के बाद टीम इंडिया अगर दोनों मैच जीत भी जाती है तो नेट रन रेट में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से आगे होना होगा। खबर आ रही है कि अगर भारतीय टीम विश्व कप से बाहर होती है तो गंभीर के इस प्रिय खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।

तिलक वर्मा का प्रदर्शन Team India के लिए परेशानी

Tilak Varma

भारतीय टीम (Team India) की मिडिल ऑर्डर इस वक्त संघर्ष करती दिख रही है। एक ओर ओपनर में से केवल एक का चलना दूसरी ओर टीम के मिडिल ऑर्डर संभाल रहे तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भारत के ट्रॉफी जीतने के सपने को मुश्किल कर दिया है।

तिलक वर्मा ने तीन मैच में लगातार 25 रन बनाए जबकि एक में 30 के आसपास और सुपर 8 में अफ्रीका के खिलाफ मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। जब टीम को जरूरत पड़ी है उस वक्त टीम के कई बड़े खिलाड़ी फ्लॉप हो गये। ये भारत के लिए कोई नई चीज नहीं है, इसका उदाहरण आपको कई बड़े टूर्नामेंट में मिल जाएंगे। इस मार्की टूर्नामेंट से पहले उनसे काफी उम्मीद थी।

कायदे से देखा जाए तो शुभमन गिल को तिलक वर्मा के स्थान पर खिलाया जा सकता था क्योंकि अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी ने पहले बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि तिलक विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा स्कोर किए थे लेकिन भारतीय टीम में एक ऐसे हीटर की जरूरत थी जो टीम को अच्छा स्टार्ट दिला सके जिसमें अभिषेक शर्मा फिट बैठ रहे थे। जबकि अगर बात करे शुभमन गिल की तो उनका बल्लेबाजी तकनीक मजबूत है इस अनुसार उन्हें टीम में तिलक की जगह शामिल किया जा सकता है।

अगले 2 मैच जीतकर भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगी अब टीम इंडिया, इस समीकरण से बाहर होना तय

अभिषेक बने Team India पर बोझ?

भारतीय टीम (Team India) में प्लेयर्स को किस आधार पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जा रहा, इस बात को लेकर सभी के मन में सवाल आ रहा है। सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम पर क्वालीफाई करने का जबरदस्त दबाव है।

अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से भारतीय टीम खेली उसके बाद से टीम चयन पर लगातार सवाल उठ रहा है। अभिषेक शर्मा का लगातार तीन शून्य के बाद मौका मिलना उसके बाद सुपर 8 में भी फ्लॉप प्रदर्शन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या संजू सैमसन इतना खराब खेलते हैं कि एक ओपनर अगर तीन बार शून्य पर आउट हो जाए फिर भी उसे प्लेइंग 11 से नहीं निकाला जाएगा?

ऐसा रहा है अभिषेक शर्मा का प्रर्दशन

आपको बता दे इस विश्व कप में संजू सैमसन को केवल एक मौका मिला है, जिसमें वह 8 गेंदों 22 रनों की पारी खेली। जबकि अभिषेक शर्मा इस साल टी20 विश्व कप के चार मुकाबले खेले हैं जिसमें अब तक केवल 15 रन बनाए हैं। इस आधार पर टीम इंडिया (Team India) से अभिषेक शर्मा का पत्ता कभी भी कट सकता है।

मालूम हो कि भारत को अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम को सौंपी गई है। लिहाजा, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस भिड़ंत के लिए टीम इंडिया (Team India) अपनी प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करती है!

डेविड मिलर vs हार्दिक पांड्या : कौन हैं दोनों में से सर्वश्रेष्ठ टी20I फिनिशर, जानें आंकड़ें किसे बता रहे सर्वश्रेष्ठ

Tagged:

team india Gautam Gambhir abhishek sharma T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com