अगर भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, तो जानें 4 या 5 किस डेट को खेलेगी अपना सेमीफाइनल मुकाबला
Published - 28 Feb 2026, 02:36 PM | Updated - 01 Mar 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Team India: रविवार को तय होगा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, या फिर वेस्टइंडीज से हारकर वह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो जाएगी। दरअसल, 1 मार्च, रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अंतिम मैच खेला जाना है, जिसमें ये तय होगा कि ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम भारत (Team India) होगी या फिर वेस्टइंडीज फाइनल में जगह बनाएगी।
लेकिन अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाती है तो उनका सेमीफाइनल मैच चार तारीख को या पांच तारीख को, किस दिन खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं।
सुपर-8 में मिली थी पहली हार
टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण मैचों में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। भारत ने अपने सभी चार मुकाबलों को जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की थी। लेकिन 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने भारत के विजय रथ पर ब्रेक लगाने का कार्य किया।
इस मैच में भारत (Team India) को 76 की शर्मनाक हार मिली। लेकिन दूसरे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा। खास बात ये है कि भारत को विश्व कप में जीवित रखने में साउथ अफ्रीका का भी काफी बड़ा योगदान रहा, क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका 26 फरवरी वाले मैच में वेस्टइंडीज को नहीं हराती, तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव हो सकता था।
1 मार्च को होगी Team India-वेस्टइंडीज की भिड़ंत
एक मार्च को भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में पहली बार भिड़ंत होने जा रही है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद होगी। दो-दो बार की विश्व चैंपियन टीमें सेमीफाइनल में पहले की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन एक टीम का सफर हार के साथ ही समाप्त हो जाएगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
जहां पर दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं और अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, भारत (Team India) के लिए चिंता की बात ये है कि वह पहली बार कोलकाता में मुकाबला खेल रही है, जबकि वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप 2026 में दो मैच यहां पर खेल चुकी है। ऐसे में वेस्टइंडीज को यहां की परिस्थितियों के बारे में भारत से अधिक मालूम होगा।
इस समीकरण से सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, समझें पूरा गणित
कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले चार और पांच तारीख को खेले जाएंगे। ये दोनों सेमीफाइनल भारत में खेले जाएंगे। जबकि ग्रुप-1 की शीर्ष टीम का सामना ग्रुप-2 की दूसरी रैंक वाली टीम से होगा। जबकि ग्रुप-2 की शीर्ष टीम का सामना ग्रुप-1 की दूसरे नंबर वाली टीम से खेला जाएगा।
ऐसे में अगर भारतीय टीम (Team India) वेस्टइंडीज को हारकर ग्रुप-1 का दूसरा स्थान हासिल कर लेती है तो उनकी भिड़ंत 5 तारीख को ग्रुप-2 की नंबर एक टीम इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो सकता है। जबकि 4 तारीख को साउथ अफ्रीका का सामना ग्रुप-2 की न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से होने की उम्मीद है। ऐसे में भारतीय फैंस एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला मिस कर सकते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर