अगर फाइनल मुकाबले में आई बारिश, तो ऐसे निकलेगा मैच का नतीजा, इस टीम को थमा दिया जायेगा टी20 वर्ल्ड कप

Published - 05 Mar 2026, 11:20 AM | Updated - 05 Mar 2026, 11:34 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह मैच 5 मार्च को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इन दोनों में से जो भी टीम यह मैच जीतती है वो फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगी.

लेकिन उससे पहले फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर T20 World Cup 2026 फाइनल मुकाबले में बारिश आ गई तो क्या होगा? मैच का नतीजा क्या रहेगा और कौन से टीम जीतेगी? चलिए तो आगे आपको इस बारे में विस्तार से समझाते हैं....

T20 World Cup 2026: बारिश की वजह से कैसे होगा विनर टीम का फैसला?

T20 World Cup 2026

सेमीफाइनल की तरह ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए भी रिसर्व डे रखा हुआ है. 8 मार्च को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

अगर यह मुकाबला बारिश के चलते 8 मार्च रविवार को पूरा नहीं हो पाता है, तो ऐसे में यह खिताबी मैच 9 मार्च सोमवार को खेला जायेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले दिन जिस भी ओवर से मैच छुटेगा, रिसर्व डे में उसी ओवर से मैच दोबारा फिर से शुरू होगा.

मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरुरी होगा. हालांकि, अन्य टी20 इंटरनेशनल मैच में 5-5 ओवर में भी नतीजा निकल जाता है, लेकिन ICC के वर्ल्डकप सेमीफाइनल-फाइनल रूल्स के मुताबिक़ दोनों टीमों को 10-10 ओवर खेलना अनिवार्य होता है.

रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप के साथ T20 WC 2026 इतिहास में दर्ज, खुशी में जय शाह ने भी कर दिया बड़ा ऐलान

रिजर्व डे के लिए ICC ने बनाए खास नियम

T20 World Cup 2026 फाइनल मुकाबले के दिन आईसीसी ने कट ऑफ़ टाइम के लिए 90 एक्स्ट्रा मिनट दिए हुए हैं. जिसमें कोशिश की जाएगी की रविवार के दिन ही नतीजा अगर आ सकता है, तो निकाल लिया जाए.

वहीं रिजर्व डे के दिन यह समय की अवधि 120 मिनट पहुंच जाएगी. हालांकि अगर रिसर्व डे में भी बारिश आ जाती है और मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है, तो फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीम को संयुक्त रूप से विजेता माना जायेगा.

रविवार को अहमदाबाद में बारिश के चांस ना के बराबर है, ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के एक जबरदस्त फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है.

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले के लिए केविन पीटरसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम खेलेगी फाइनल

Tagged:

icc T20 World Cup 2026 WC 2026 WC Final
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को

न्यूजीलैंड टीम
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com