अगर वेस्टइंडीज से जीता भारत, तो जानें इंग्लैंड या न्यूजीलैंड किस टीम से होगा सेमीफाइनल मुकाबला
Published - 01 Mar 2026, 12:51 PM | Updated - 01 Mar 2026, 12:54 PM
India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (India) सुपर-8 में आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ है. जो टीम आज यह मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. ऐसे में IND vs WI की भिड़त बहुत ज्यादा रोमांचक होने वाली है. ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही नॉकस्टेज में पहुंच चुका है. वहीं, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है.
अब भारत बनाम इंडीज मुकाबले से तय हो जाएगा आखिरी टीम का नाम. लेकिन सवाल यह है कि अगर भारत वेस्टइंडी से जीतता है तो इंग्लैंड या न्यूजीलैंड किस से मुकाबला होगा. चलिए तो जानते हैं आगे.....
सेमीफाइनल में किस से होगी India की भिड़त?

अगर टीम इंडिया (India) वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो सीधे सेमीफाइनल में एंट्री पा लेगी, लेकिन वह ग्रुप-1 से, नंबर-1 पर रहेगी या 2 पर इसका फैसला अफ्रीका-जिम्बाब्वे मैच और टीम इंडिया के नेट रन-रेट पर निर्भर करेगा.
अगर अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे को हराती है तो वह 6 अंको के साथ अपना ग्रुप टॉप करेगी और टीम इंडिया को ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने की वजह से इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलना पड़ेगा और इसी के चांस सबसे ज्यादा लग भी रहे है..
हालांकि अगर जिम्बाब्वे की टीम कोई बड़ा उलटफेर कर अफ्रीका को एक बड़े अंतर से हरा देती है, और भारत भी वेस्टइंडीज को एक बड़े मार्जन से रौंद देता है, तो ऐसे में समीकरण बदल भी सकते है और टीम इंडिया ग्रुप-2 से नंबर-1 स्थान पर क्वालीफाई कर सकती है.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब सीधे इस देश से खेलेगा भारत, 3 ODI और एक टेस्ट मैच की होगी सीरीज
न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी टीम इंडिया ?
अगर India नंबर-1 स्थान पर क्वालीफाई करेगा तो उसे न्यूजीलैंड के साथ 4 मार्च को कोलकाता के इडन-गार्डन में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलना पड़ेगा. हालांकि इसके चांस बेहद कम लग रहे है, क्योंकि अगर जिम्बाब्वे की टीम अफ्रीका को हरा भी देती हैं तब भी प्रोटियाज नंबर-1 पर ही क्वालीफाई कर सकते है, क्योंकि उनका नेट रन टीम इंडिया के मुकाबले बहुत अच्छा है, सिर्फ अफ्रीका को ये चीज का ध्यान रखना है कि जिम्बाब्वे से 80-100 रन के अंतर से ना हारे.
अगर सभी समीकरण देखें, तो टीम इंडिया का इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला होना पूरी तरह तय लग रहा है.
बाबर आजम का टी20 करियर खत्म, अब कभी नहीं मिलेगा मौका, संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प
Tagged:
team india icc IND vs WI India T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर