अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 हारा भारत, तो सूर्या की ही जाएगी कप्तानी पद से छुट्टी, फिर ये खिलाड़ी बनेगा भारत का नया कैप्टन

Published - 01 Mar 2026, 09:32 AM | Updated - 01 Mar 2026, 09:34 AM

T20 World Cup

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की तैयारियों में जुटी है, जिसकी मेजबानी खुद भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई के गलियारों में चर्चा तेज है कि अगर इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो सूर्या की कप्तानी जा सकती है। ऐसे में कप्तानी की रेस में एक नया नाम सबसे आगे निकलकर आ रहा है।

सूर्या पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का दबाव ?

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी की शुरुआत काफी प्रभावशाली ढंग से की है। उनके निडर फैसलों ने प्रशंसकों का दिल जीता है। लेकिन कप्तानी का असली इम्तिहान अक्सर आईसीसी ट्रॉफी से ही होती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि यह घरेलू मैदान पर खेला जाना है।अगर टीम इंडिया खिताब जीतने में नाकाम रहती है या नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर होती है, तो चयनकर्ता भविष्य की ओर देखते हुए सूर्या के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

सूर्या की उम्र को देखते हुए बोर्ड एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तानी देना चाहेगी जो लंबे समय तक टीम की कमान संभाल सके। आपको बता दे सूर्या फिलहाल 35 साल के है और वह टीम में कितने दिन बने रहेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

‘’हम पूरे टूर्नामेंट में…’’ टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद सलमान अली आगा ने गिनाई वजह

T20 World Cup के उपकप्तान अक्षर पटेल

वर्तमान में अक्षर पटेल टी20 प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति और शुभमन गिल के खराब फॉर्म के बीच अक्षर पटेल एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरे हैं।

अक्षर पटेल केवल गेंद और बल्ले से मैच जिताने का ही माद्दा नहीं रखते, बल्कि उनका खेल के प्रति नजरिया भी काफी शांत और सुलझा हुआ है।

भारत अगर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जीतने में नाकाम होता है तो सूर्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है, वहीं अक्षर पटेल को परमानेंट कप्तान बनाना सबसे सही फैसला होगा।

अक्षर पटेल ने पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के लिए वन मैन आर्मी की भूमिका निभाई है, चाहे वह टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल हो या द्विपक्षीय सीरीज। उनका प्रदर्शन उन्हें कप्तानी का प्रबल दावेदार बनाती है।

SL vs PAK: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर हुई साफ, ये दोनों टीमें हुई बाहर, देखें भारतीय टीम का हाल

क्या अक्षर पटेल होंगे टीम इंडिया के लिए सही विकल्प?

एक ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल का टीम में स्थान लगभग पक्का रहता है, जो एक कप्तान के लिए सबसे जरूरी शर्त है। अक्षर के पास घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में नेतृत्व का अनुभव भी है।

बीसीसीआई अब नई रणनीति स्प्लिट कप्तानी पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जहाँ अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग कप्तान हों, लेकिन ये उतना सफल नजर नहीं आ रही है।

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर अक्षर पटेल को कमान मिलती है, तो वह टीम में एक नया संतुलन ला सकते हैं। उनकी चतुराई भरी स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी उन्हें एक थ्री-डायमेंशनल लीडर बनाती है।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav axar patel T20 World Cup
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अक्षर पटेल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com