अगर सेमीफाइनल हारा भारत, तो इस खिलाड़ी का हो जायेगा अंतिम मैच, फिर शायद कभी नहीं मिलेगा मौका

Published - 04 Mar 2026, 10:41 AM

India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखीरी स्टेज पर है, जहां इंडिया (India) का सामना दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होना है। लेकिन इस महामुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यदि भारतीय टीम यह मैच हारती है, तो टीम के एक सीनियर खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो सकता है। चयनकर्ता अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक युवा टीम तैयार करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें बढ़ती उम्र और गिरती फॉर्म के चलते इस दिग्गज के लिए जगह बनाना नामुमकिन होगा।

India के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मंडरा रहा खतरा

Suryakumar Yadav

भारतीय (India) टी20 टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार सूर्यकुमार यादव के लिए यह सेमीफाइनल करो या मरो की स्थिति जैसा है। सूर्या फिलहाल 35 साल के हो चुके हैं और सितंबर 2026 में वह 36 साल के हो जाएंगे।

बढ़ती उम्र को देखते हुए बीसीसीआई के चयनकर्ता अब भविष्य की टीम की ओर देख रहे हैं। यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर होती है, तो मैनेजमेंट कड़े फैसले ले सकता है।

सूर्या की उम्र और फिटनेस को देखते हुए यह माना जा रहा है कि 2028 के अगले टी20 वर्ल्ड कप तक उनके लिए टीम में बने रहना मुश्किल होगा। ऐसे में यह सेमीफाइनल उनके करियर का आखिरी बड़ा आईसीसी मैच साबित हो सकता है।

SA vs NZ मैच बारिश से धुला तो फिर ये टीम खेलेगी फाइनल? रिजर्व डे का गणित भी समझें

सेमीफाइनल में खराब प्रदर्शन से मुश्किलें बढ़ सकती है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया (India) के सफर के दौरान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म उतार-चढ़ाव भरी रही है। सुपर-8 के महत्वपूर्ण मुकाबलों में भी सूर्या उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मस्ट विन मैच में भी वह सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

भारतीय (India) चयनकर्ताओं की नजर अब अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों पर है, जो मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। अगर सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है

तो ट्रांजिशन फेज शुरू हो जाएगा। ऐसे में अनुभवी सूर्या को बाहर कर युवाओं को 2028 के मिशन के लिए तैयार किया जा सकता है।

BCCI का बड़ा फैसला, अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम! आकिब नबी का डेब्यू

India की 2028 वाली टीम में सूर्या फिट बैठेंगे ?

अगला टी20 वर्ल्ड कप दो साल बाद यानी 2028 में खेला जाना है। तब तक सूर्यकुमार यादव 38 वर्ष के हो जाएंगे। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फोर्मेट में इतनी उम्र में वही फॉर्म बरकरार रखना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती होती है।

इंडिया (India) के पास वर्तमान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और आईपीएल के जरिए हर साल नए सितारे उभर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद जिस तरह की नई टीम बना रहा है,

उसमें सूर्या की जगह तभी सुरक्षित है जब वह टीम को खिताब दिलाएं। हार की स्थिति में गाज गिरना तय है, और शायद हम मिस्टर 360 को दोबारा नीली जर्सी में किसी बड़े टूर्नामेंट में न देख पाएं।

इसी के साथ भारत का अगला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से पांच मार्च को खेला जाना है जिसमें भारत हर हाल में अपने वर्चस्व को बनाए रखना चाहेगी जिससे अब तक के मीथ्या को खत्म कर सके।

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए कई मैच में अच्छे प्रदर्शन किए लेकिन भारतीय फैंस को उनसे नॉकआउट मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी जिससे टीम का मध्यक्रम और भी मजबूत हो और इंडिया के स्कोरबोर्ड पर अधिक से अधिक रन जूड़ सके। हालांकि अभिषेक शर्मा से भी भारतीय फैंस को यहीं उम्मीद रहने वाली है।

Tagged:

Suryakumar Yadav Ind vs Eng India
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दुबईसंयुक्त अरब अमीरात (UAE)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com