ICC ने अपडेट की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग, 4 भारतीय खिलाड़ियों को टॉप-10 में मिली जगह
Published - 19 Feb 2026, 10:44 AM | Updated - 19 Feb 2026, 10:46 AM
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में T20I बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। इस ताजा अपडेट के अनुसार, टॉप-10 की सूची में भारत के 4 धाकड़ बल्लेबाजों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। जिसमें भारत का ये धाकड़ बल्लेबाज के साथ तीन और बल्लेबाज लिस्ट में मौजूद है। जबकि हाल ही में शामिल हुए खिलाड़ी ने खतरनाक छलांग लगाते हुए टॉप 10 में एंट्री मार दी है।
ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक टॉप पर

ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। 891 रेटिंग अंकों के साथ वे पहल स्थान पर बने हुए हैं।
अभिषेक ने पिछले कुछ समय में जिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसका फल उन्हें इस रैंकिंग के रूप में मिला है। उन्होंने इंग्लैंड के फिल साल्ट 808 अंक को काफी पीछे छोड़ दिया है।
भारतीय क्रिकेट के भविष्य माने जा रहे अभिषेक शर्मा की यह उपलब्धि दिखाती है कि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर अब पूरी तरह से नए और आक्रामक खिलाड़ियों के हाथों में सुरक्षित है।
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी टॉप 10 में
रैंकिंग में अगला बड़ा भारतीय नाम तिलक वर्मा का है, जो 751 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। तिलक ने मिडिल ऑर्डर में अपनी निरंतर प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
वहीं मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव 747 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। भले ही सूर्या की रैंकिंग में मामूली गिरावट आई थी लेकिन विश्व कप में जबरदस्त वापसी की और टी20 फॉर्मेट में उनका खौफ आज भी बरकरार है।
टॉप-10 में इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी की वर्चस्व को दर्शाती है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं।
IND vs NED: नीदरलैंड्स को हराकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने बरकरार रखी अपनी ‘विनिंग स्ट्रीक’, 17 रनों से दर्ज की चौथी जीत
ICC टी20 बैटींग रैकिंग में ईशान किशन टॉप-10 में पहुंचे
इस ICC रैंकिंग अपडेट की सबसे बड़ी खबर ईशान किशन को लेकर है। ईशान किशन ने 17 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए 732 रेटिंग अंकों के साथ 8वां स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ हालिया मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
ईशान की इस वापसी ने चयनकर्ताओं के सामने सुखद चयन की दुविधा खड़ी कर दी है। इसके अलावा, ICC टी20 बैटींग रैंकींग टॉप-10 में अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो श्रीलंका के पाथुम निसांका तीसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दसवें स्थान पर खिसक गए हैं।
भारतीय प्रशंसकों के लिए यह गर्व का क्षण है कि दुनिया के बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में में इन ब्लू खिलाड़ियों का राज चल रहा है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में इन खिलाड़ियों की फॉर्म भारत के लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाली है।
IND vs NED: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, अक्षर समेत ये खिलाड़ी हुआ प्लेइंग-XI से बाहर, तो इन 2 स्टार प्लेयर्स की एंट्री
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर