ICC ने जारी की ताजा अपडेट टी20I रैंकिंग, संजू-ईशान की लंबी छलांग, वरुण चकवर्ती से छिना नंबर-1 का ताज

Published - 11 Mar 2026, 04:05 PM | Updated - 11 Mar 2026, 04:09 PM

T20I Ranking

T20I Ranking: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार (11 मार्च) को टी20आई की ताजा रैंकिंग अपडेट कर दी है। विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और नंबर तीन बल्लेबाज ईशान किशन ने रैंकिंग (T20I Ranking) में लंबी छलांग लगाई है।

जबकि सुपर-8 के बाद शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को अपने नंबर एक का ताज गंवाना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि ताजा रैंकिंग में किसका हुआ है फायदा को किसका हुआ है बड़ा नुकसान।

T20I Ranking: संजू-ईशान की लंबी छलांग

ईशान किशन ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में 317 रन बनाए थे, जबकि फाइनल में उनके बल्ले से तूफानी अर्धशतक भी देखने को मिला था। इसके बाद वह टी20 रैंकिंग (T20I Ranking) में दो पायदान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन के फिलहाल 871 रेटिंग अंक हो चुके हैं।

जबकि पहले स्थान पर काबिज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। उनके 875 रेटिंग (T20I Ranking) अंक हैं। ऐसे में अगर ईशान अगली सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो पहले स्थान पर की बादशाहत हासिल कर सकते हैं। इनके अलावा टी20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। संजू सैमसन के फिलहाल 637 रेटिंग अंक हो चुके हैं।

तिलक-सूर्या को हुआ नुकसान

विश्व कप 2026 में साधारण प्रदर्शन करने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रैंकिंग (T20I Ranking) में नुकसान झेलना पड़ा है। तिलक वर्मा एक स्थान की गिरवाट के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान से 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बता देें कि फाइनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे, जबकि इससे पहले वाले मैचों में भी उनका बल्ला खामोश रहा था।

यही कारण है कि उन्हें पहले से 9वें नंबर पर जाना पड़ा। वहीं, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए तो इंग्लैंड के फिल सॉल्ट भी तीसरे से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

क्यों 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे एक भी टी20 मैच, अब जाकर वो बड़ी वजह आ गई सामने

वरुण चकवर्ती से छिना नंबर-1 का ताज

पिछले सप्ताह तक वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज (T20I Ranking) थे, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 समाप्त होने के बाद वरुण चक्रवर्ती को अपने पहले स्थान की कुर्सी गंवानी पड़ी है। विश्व कप 2026 में बेहद साधारण प्रदर्शन करने वाले वरुण चकव्रती पहले स्थान से फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

जबकि अफगानिस्तान के पूर्व टी20 कप्तान राशीद खान 753 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हो चुके हैं। बता दें कि, वरुण ने टी20 विश्व कप 2026 में कुल 14 विकेट लिए थे, जो कि बुमराह के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक थे। लेकिन सुपर-8 में पहुंचने के बाद उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते उन्हें अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा।

पाकिस्तान में जन्मे खिलाड़ी का शॉकिंग बयान, बोले- 'जसप्रीत बुमराह ने मुझसे सीखी बाउंसर बॉल...'

Tagged:

abhishek sharma Varun Chakaravarthy T20 World Cup 2026 T2OI Ranking
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

तीसरे स्थान पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com