ICC ने जारी की अपडेट टी20I रैंकिंग, संजू ने 25 स्थान की लगाई छलांग, टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी
Published - 04 Mar 2026, 05:47 PM | Updated - 04 Mar 2026, 05:50 PM
Table of Contents
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच आई इस रैंकिंग में स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर लंबी छलांग लगाई है। संजू (Sanju Samson) अब दुनिया के टॉप बल्लेबाजों की सूची में तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं। वहीं, टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के 4 धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।
Sanju Samson का टी20आई में आगमन
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए पिछला कुछ समय किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा है। ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू ने नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर सनसनी मचा दी थी।
इसी शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है। ताजा अपडेट के अनुसार, सैमसन (Sanju Samson) ने एक साथ 25 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई है और अब वह विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। संजू की यह छलांग दर्शाती है कि वह अब टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर्स और फिनिशर के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं।
फिल साल्ट vs संजू सैमसन: कौन हैं टी20I का तगड़ा ओपनर, इन STATS से जानें दोनों में से कौन बेस्ट
टॉप-10 में टीम इंडिया का जलवा
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने दुनिया भर के दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा 877 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।
उनके अलावा ईशान किशन ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वह अब 5वें स्थान पर आ गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 7वें पायदान पर काबिज हैं, जबकि युवा सनसनी तिलक वर्मा 730 अंकों के साथ 6वें स्थान पर मौजूद हैं।
इस तरह टॉप-10 में कुल 4 भारतीय खिलाड़ियों का होना यह साबित करता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
मोहम्मद आमिर ने दोनों सेमीफाइनल की कर डाली भविष्यवाणी, इन 2 टीमों को बताया फाइनलिस्ट
विदेशी खिलाड़ियों की स्थिति क्या है ?
रैंकिंग में केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के खिलाड़ियों में भी काफी फेरबदल हुआ है। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका के पथुम निसांका चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की है और वह फिलहाल 9वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के वरुण चक्रवर्ती अभी भी टी20आई रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं, जो भारतीय प्रशंसकों के लिए दोहरी खुशी की बात है।
इसी के साथ भारतीय फैंस अब चाहेंगे कि संजू सैमसन (Sanju Samson) सेमीफाइनल में अपना जलवा बिखेरे और भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाए। सेमीफाइनल में भारतीय ओपनिंग जोड़ी का चलना जरूरी है क्योंकि पिछले कुछ मैचों में भारत की ओपनिंग जोड़ी लंबी पारी खेलने में असफल रहे हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर