31 जनवरी तक टी20 वर्ल्ड कप टीम में बदलाव का ICC ने दिया अल्टीमेटम, कोच गंभीर इन 2 खिलाड़ियों को निकाल सकते बाहर

Published - 01 Jan 2026, 05:35 PM | Updated - 02 Jan 2026, 01:02 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो चुकी हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों ने अपने-अपने दल की घोषणा कर दी है, लेकिन आईसीसी के नियम अनुसार 31 जनवरी 2026 तक क्रिकेट बोर्ड अस्थायी टीमों में बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि, 31 जनवरी के बाद केवल आईसीसी कमेटी की मंजूरी के बाद ही स्क्वाड में बदलाव संभव हो सकेगा। ऐसे में कोच गौतम गंभीर ने 31 जनवरी 2026 से पहले दो खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर निकालने का प्लान बना लिया है। गंभीर इन दोनों खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए चयनकर्ताओं ने चुनी गई 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में रिंकू सिंह को भी मौका दिया है। रिंकू को उनके घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला है, क्योंकि रिंकू का चयन ना ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया गया था और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में भी रिंकू नहीं चुने गए थे।

माना जाता है कि कोच गंभीर नहीं चाहते थे कि रिंकू सिंह को स्क्वाड में जगह मिली, क्योंकि उनके आने के बाद रिंकू को टीम इंडिया में मौके मिलने भी कम हो गए थे। रिंकू ने भारत के लिए साल 2025 में सिर्फ 5 मैच खेले थे, जिसकी तीन पारियों में उन्होंने 43 रन बनाए थे।

जबकि भारत ने पिछले साल कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इससे साफ है कि अगर गंभीर चाहे तो रिंकू सिंह को 31 जनवरी से पहले बाहर करके अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुन सकते हैं।

ईशान किशन पर भी लटकी तलवार

भारतीय टीम में दो साल बाद वापसी करने वाले ईशान किशन पर कोच गौतम गंभीर की तलवार लटक रही है। भारत की घरेलू प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान ने सर्वाधिक 517 रन बनाए थे और अपनी टीम को पहली बार खिताब जिताया था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद कोच गौतम गंभीर ईशान की जगह जितेश शर्मा या शुभमन गिल को स्क्वाड में चुनना चाहते थे।

लेकिन चयनकर्ताओं का एक गुट लगातार ईशान किशन के पक्ष में खड़ा रहा और अंत में ईशान को स्क्वाड में एंट्री मिली और जितेश, शुभमन को बाहर जाना पड़ा। हालांकि, अगर ईशान कीवियों के खिलाफ टी20 सीरीज में फ्लॉप रहते हैं तो कोच गंभीर उन्हें विश्व कप (T20 World Cup) के स्क्वाड से बाहर करने में बिल्कुल भी नहीं सोचेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड आया सामने, मार्श (कप्तान), मैक्सवेल, हेड....

7 फरवरी से शुरू होगा T20 World Cup

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी 2026 से टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की शुरुआत होगी। काफी लंबे समय बाद भारत और श्रीलंका को विश्व कप (T20 World Cup) की मेजबानी सौंपी गई है। जबकि भारत का पहला मैच सात फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होगा।

इसके बाद भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के आयोजित किया जाएगा। जबकि 15 फरवरी को श्रीलंका की धरती पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज महा मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों देशों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद 18 फरवरी को भारतीय टीम लीग चरण का अंतिम मैच नीदरलैंड्स के साथ खेलेगी।

T20 World Cup के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम आई सामने, गिल(कप्तान) ऋतुराज, वैभव, प्रियांश, शशांक....

Tagged:

ISHAN KISHAN Gautam Gambhir Rinku Singh T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

517 रन।

5 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com