ICC ने तैयार किया मेगा कैलेंडर, अगले 5 साल में 8 बड़े टूर्नामेंट, देखें पूरा शेड्यूल

Published - 11 Mar 2026, 08:46 AM | Updated - 11 Mar 2026, 08:52 AM

ICC

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाले कुछ साल बेहद रोमांचक होने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2031 तक का अपना मेगा इवेंट तैयार कर लिया है, जिसमें अगले पांच वर्षों के भीतर ही फैंस को एक-दो नहीं बल्कि पूरे 8 बड़े वर्ल्ड टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। इसमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के साथ-साथ प्रतिष्ठित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल भी शामिल हैं। क्रिकेट का यह नया शेड्यूल खेल के रोमांच को और बढ़ाने वाला है।

भारत की मेजबानी में होंगे कई बड़े ICC इवेंट्स

ICC

आने वाले समय में क्रिकेट का सुपरपावर कहा जाने वाला भारत कई बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करता नजर आएगा। ICC के कैलेंडर के मुताबिक, साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया।

इसके बाद 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी की पूरी जिम्मेदारी भारत के कंधों पर होगी। इतना ही नहीं, साल 2031 के सबसे बड़े आयोजन यानी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत और बांग्लादेश मिलकर मैदान तैयार करेंगे। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए टीम इंडिया इन बड़े आयोजनों में खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरेगी।

संन्यास की चर्चा के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, जानें खेलेंगे या छोड़ेंगे क्रिकेट?

चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी बहुत जल्द

ICC ने इस नए शेड्यूल में चैंपियंस ट्रॉफी को फिर से बहाल कर दिया है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। 2025 में पाकिस्तान के बाद, 2029 में यह टूर्नामेंट भारत में होगा।

वहीं, साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप एक बार फिर अफ्रीकी देशों का रुख करेगा। इस बड़े इवेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को सौंपी गई है।

2003 के बाद यह पहला मौका होगा जब अफ्रीका की सरजमीं पर ICC का क्रिकेट का इतना बड़ा टूर्नामेंट आयोजित होगा, जिससे वहां क्रिकेट की लोकप्रियता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

IPL 2026 के लिए RCB की खतरनाक प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन 4 विदेशी स्टार खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

2027 में ICC WTC फाइनल

टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखने के लिए ICC हर दो साल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आयोजित करता रहेगा। 2027, 2029 और 2031 के डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले इंग्लैंड के मैदानों पर खेले जाने की संभावना है। इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप अब हर दो साल में आयोजित किया जाएगा। 2028 का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा, जबकि 2030 का आयोजन इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में होगा।

नए नियमों के तहत इन टूर्नामेंट्स में टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है, जिससे छोटी टीमों को भी बड़े मंच पर चमकने का मौका मिलेगा। अगले 5 साल के प्रमुख ICC टूर्नामेंट्स का शेड्यूल कुछ इस तरह है जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशीप 2027 का आयोजन इंग्लैंड में होना है

वहीं दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में विश्व कप 2027 का आयोजन होगा जिसमें सभी टीम अपना दांव-पेंच आजमाने उतरेगी। 2028 में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती पर खेला जाएगा।

2025 का चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेला गया था लेकिन अब 2029 में इसे भारत की मिट्टी पर खेला जाएगा। बता दें कि ही 2025 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम इंडिया रही थी। वहीं बात करें 2029 के विश्व टेस्ट चैंपियनशीप फाइनल की तो इंग्लैंड में ही खेला जाना है।

टी20 वर्ल्ड कप 2030 का आयोजन इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में होगा जहां सभी देश अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। आईसीसी के इस पैक्ड शेड्यूल ने साफ कर दिया है कि अब हर साल प्रशंसकों को वर्ल्ड क्लास क्रिकेट का लुत्फ उठाने को मिलेगा और टीमों के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने के कई मौके होंगे।

Tagged:

team india bcci icc world cup 2027
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com