ICC ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम का किया ऐलान, टीम इंडिया के संजू-हार्दिक-बुमराह को किया शामिल
Published - 10 Mar 2026, 12:00 PM | Updated - 10 Mar 2026, 12:01 PM
Table of Contents
ICC: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (Interntional Cricket Council) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है. जिसमें चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है. संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीतम बुमराह को आईसीसी ने अपनी प्लेइंग XI में शामिल किया है. लेकिन सूर्यकुमार यादव को बाहर रखा है.
वहीं, टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के खिलाफ को सौंपी गई है. खास बात यह है कि सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तान टीम के एक क्रिकेटर को भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में स्थान मिला है.
इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

Interntional Cricket Council ने सोमवार को 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ टूर्नामेंट की घोषणा की. संजू, ईशान, बुमराह के साथ हार्दिक को भी जगह मिली. लेकिन भारतीय कप्तान सूर्या को आईसीसी ने जगह नहीं दी. जबकि बतौर कप्तान एडेन मार्करन को टीम में शामिल किया गया है.
क्योंकि मार्करम की कैप्टेंसी में अफ्रीका का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम ने लगातार सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन दुर्भाग्यवश फाइनल का टिकट नहीं कटवा सकी.
भारतीय टीम को जिताया वर्ल्ड कप फिर भी नहीं मिली कप्तानी
सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार को भूला दे तो टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा है.
सूर्या की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइल में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया. हालांकि यह मुकाबला बराबर का रहा, लेकिन आखिरकार भारतीय टीम ने जीत हासिल की.
फिर फाइनल में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आमने सामने थी. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों समेत गेंदबाजों ने काबिले-तारीफ प्रदर्शन किया. संजू ने 89 रनों की पारी खेली तो, बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए. जिसकी बदौलत भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता.
इन खिलाड़ियों को मिली ICC 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ टूर्नामेंट में जगह
ICC ने टीम में पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान और संजू सैमसन को बतौर ओपनर रखा है. जबकि नंबर 3 पर ईशान किशन और नंबर 4 पर एडेन मार्करन को जगह दी है. पांड्या को पांच नंबर पर फिनिशर बनाया है. 6वें नंबर पर इंग्लैंड के विल जैक्स और 7 पर वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर हैं.
गेंदबाजी के लिए भारत के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 8वें नंबर पर है, दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी 9वें पर है. साथ में लेग स्पिनर आदिल रशीद (10) और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़राबानी (11) को रखा गया है. वहीं, ICC ने अतिरिक्त खिलाड़ी को रूप में शैडली वैन शल्कविक को शामिल किया है.
ICC टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट:
फ़रहान, सैमसन, किशन, मार्करम, पांड्या, जैक्स, होल्डर, बुमराह, एनगिडी, आदिल राशिद और मुज़राबानी, शैडली वैन शल्कविक.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर