'मैं संजू की जगह ईशान को खिलाता...' टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने सैमसन को बाहर निकालने की उठाई मांग

Published - 29 Jan 2026, 03:56 PM | Updated - 29 Jan 2026, 04:08 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए पहले संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पहला विकल्प माना जा रहा था, जबकि ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया था।

लेकिन जिस फॉर्म से फिलहाल संजू सैमसन (Sanju Samson) गुजर रहे हैं, उसके बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का कहना है कि मैं संजू की जगह ईशान किशन को खिलाता और संजू सैमसन को बाहर निकाल देता। बता दें कि, संजू को पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद वह रन नहीं बना पा रहे हैं।

'मैं संजू की जगह ईशान को खिलाता...'

चौथे टी20 मैच में एक बार फिर संजू सैमसन (Sanju Samson) के फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि

‘’शनिवार को होने वाले अंतिम टी20 मैच में संजू की जगह ईशान किशन को खेलना चाहिए।उन्होंने लगभग ढाई साल बाद इस सीरीज में वापसी की है और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी भी की है।

अगर मैं टीम इंडिया के खेमे का हिस्सा होता तो मैं संजू को बेंच पर बैठाकर उनकी जगह ईशान किशन को मौका देता, ताकि अगर टी20 विश्व कप 2026 से पहले ईशान को मुख्य विकेटकीपर बनाना है, तो उन्हें पांचवां टी20 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी दूंगा।’’

तिलक की वापसी कंफर्म

शरीर के निचले हिस्से की सर्जरी करवाने के बाद तिलक काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि 3 फरवरी को मुंबई में वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

लेकिन इससे पहले पार्थिव पटेल ने कहा कि तिलक वर्मा का टी20 विश्व कप 2026 के लिए फिट होने की पूरी संभावनाए हैं, जो कि खबरों से लग रहा है। अगर वह पूरी तरह से फिट हैं तो उनके लिए टीम में जगह रखनी होगी। अगर ये फैसला आना ही है तो इसका इंतजार क्यों कर रहे हैं? आखिरी मैच में संजू (Sanju Samson) की जगह ईशान किशन को खिलाना चाहिए।

चौथा टी20 की हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर फूटा कोच गंभीर का गुस्सा, अंतिम मुकाबले से निकाल रहे बाहर

Sanju Samson के घर में होगी आखिरी भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां मैच संजू सैमसन (Sanju Samson) के घरेलू मैदान तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, लेकिन संजू को खेलने का मौका मिलेगा, इसकी उम्मीद बेहद कम लग रही है। चौथे टी20 में संजू के पास रन बनाने का शानदार मौका था, लेकिन केवल 24 के स्कोर पर वह पवेलियन लौट गए।

यही कारण है कि संजू को शायद ही कोच गौतम गंभीर अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका दें। बता दें कि, संजू (Sanju Samson) ने भारत के लिए साल 2026 में चार टी20 खेले हैं, जिसमें सिर्फ 40 रन बनाए हैं। वहीं, पिछले साल 2025 में खेली 11 पारियों में उन्होंने 222 रन बनाए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विश्व कप 2026 से पहले टीम प्रबंधन संजू के साथ जाती है या फिर आखिरी मैच में संजू को फॉर्म हासिल करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।

IND vs NZ 5th T20, Weather Report: तिरुवनंतपुरम में खिली रहेगी धूप या बरसेंगे बादल, जानें मौसम की पूरी रिपोर्ट

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

40 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com