2027 का वर्ल्ड कप जीतने के लिए मैं सबकुछ कर डालूँगा: रोहित शर्मा
Published - 12 Feb 2026, 02:23 PM | Updated - 13 Feb 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है. लेकिन चर्चा ODI विश्व कप की ज्यादा है. क्योंकि भारतीय फैंस को रोहित शर्मा के खेलने का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, रोहित शर्मा ने भी साफ कर दिया है कि वह 2027 ODI वर्ल्ड कप की ट्रॉफी किसी भी हाल में जीत कर रहेंगे.
साथ ही उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संन्यास लेने वाले हैं. हिटमैन ने साफ शब्दों में कहा है कि वह वनडे की ट्रॉफी उठाने से पहले रिटायरमेंट नहीं लेंगे.
2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलेंगे: Rohit Sharma

दरअसल, हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन औसत रहा था. उन्होंने 3 पारियों में महज 61 रन बनाए थे. इसके बाद अटकलें लगाई जा रहा थी कि हिटमैन अब टी20 और टेस्ट क्रिकेट के बाद वनडे से भी संन्यास लेने वाले हैं.
हालांकि, रोहित शर्मा ने खुद साफ कर दिया है कि वह वनडे 2027 की ट्रॉफी उठाने से पहले रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह 50 ओवर के फॉर्मेट में कप उठाने का सपना बचपन से देखते आए हैं. इसे वह किसे भी हाल में अधूरा नहीं छोड़ना चाहते हैं.
Rohit Sharma ODI वर्ल्ड कप पर हुए भावुक
ROHIT SHARMA ON PLAYING 2027 ODI WORLD CUP
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) February 11, 2026
🎙️"I will definitely want to go out there and win the World Cup for my country that is something that I've always looked upon I've grown up watching this 50-over WC. There was no T20 WC, no IPL back then and that was the pinnacle of… pic.twitter.com/sAtRmIkOsI
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह 50 ओवर के वर्ल्ड कप के साथ अपने इमोशनल कनेक्शन के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा ने बताया कि,
"मैं पक्का वहाँ जाकर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहूँगा, यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने हमेशा देखा है। मैं यह 50-ओवर का WC देखते हुए बड़ा हुआ हूँ। उस समय कोई T20 WC, कोई IPL नहीं था और वह क्रिकेट का सबसे ऊँचा लेवल था जो हर चार साल में होता था.
इसलिए बहुत बेचैनी थी, उस एक ट्रॉफी का बहुत ज़्यादा बोझ था और हाँ, मुझे सच में वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से कड़ी मेहनत करके उसे पाने की पूरी कोशिश करूँगा"
टीम इंडिया के साथ सुपर-8 में रहेगी ये 3 खतरनाक टीम, ICC ने पहले ही कर दिया ऐलान
Rohit Sharma ने भारत को जिताई 2 आईसीसी ट्रॉफी
रोहित शर्मा का यह बयान साफ बताता है कि वह लंबे समय तक ODI में खेलने वाले हैं. वह किसी भी हाल में पीछे हटने वाले नहीं हैं, और वनडे वर्ल्ड कप जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है. जिसके लिए वह अपनी सारी ताकत लगा देंगे. हालांकि, हिटमैन भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जीता चुके हैं. वह भारत के लगातार दो ICC टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान हैं. रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत की झोली में डाली है.
वहीं, 2023 में वह टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक ले गए थे. लेकिन भारत को अपने ही घरेलू मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अब रोहित शर्मा इसी कमी को 2027 में पूरा करना चाहेंगे.
IND vs PAK, Head to Head in T20I: किसने जीते हैं ज्यादा मैच? आंकड़ों से जानें किसका रहा हैं पलड़ा भारी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर