"मैं टूट गया था..." न्यूजीलैंड सीरीज के फ्लॉप प्रर्दशन से निराश थे संजू सैंमसन, सुनाई आपबीती

Published - 09 Mar 2026, 02:05 PM | Updated - 09 Mar 2026, 02:08 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: रविवार को अहमदाबाद में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। फाइनल में संजू सैमसन ने मात्र 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 255 रन बनाने में सफल रहा।

खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में संजू (Sanju Samson) के बल्ले से निकली ये बैक टू बैक तीसरी हाफ सेंचुरी थी, जो कि काफी निर्णायक मौकों पर आई थी। लेकिन आज से डेढ़ महीने पहले संजू सैमसन इसी न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। वह अपने प्रदर्शन से इतने निराश थे कि उनका मनोबल पूरी तरह से टूट गया था। संजू ने पिछली सीरीज को लेकर क्या कुछ कहा, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

मैं टूट गया था-Sanju Samson

फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की शानदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मैच के बाद कहा कि

‘’न्यूजीलैंड सीरीज के ठीक बाद, मैं पूरी तरह से टूट गया था। मैं बिल्कुल हताश था। मैं सोच रहा था, ठीक है, मेरे सपने चकनाचूर हो गए हैं। अब मैं क्या कर सकता हूं? लेकिन ईश्वर की योजना कुछ और ही थी। मुझे लगता है कि मैं अचानक महत्वपूर्ण मैचों में वापस आया और मैंने अपने देश के लिए वह सब कुछ किया जो मैं कर सकता था।’’

दो साझेदारियों ने पलटा मैच

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी मुश्किल थी, क्योंकि गेंद यहां पर थोड़ा फंसकर आ रहा था। ऐसे में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 43 गेंदों पर 98 रन की शानदार साझेदारी की और फिर दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ मिलकर 48 गेंदों पर 105 रन की शतकीय साझेदारी कर डाली, जिसकी बदौलत भारत 20 ओवर में 255 रन बनाने में सफल रहा।

ये संजू का बैक टू बैक तीसरा अर्धशतक था, जो कि बड़े मैच में आया था, क्योंकि इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल सेमीफाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वह बैक टू बैक दो अच्छी पारियां खेल चुके थे। इसके बाद फाइनल में एक बार फिर उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

"उन्होंने ने मेरी मदद की..." टी20 वर्ल्ड कप में अपने कमबैक का संजू ने इस दिग्गज को दिया क्रेडिट, चैंपियन बनने के बाद खोला बड़ा राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ रहे थे फ्लॉप

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेली थी। इस श्रृंखला में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 5 पारियों में 9.20 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 46 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन था।

मैदान चाहे कोई भी हो, लेकिन संजू का फ्लॉप रहना कंफर्म था, जिसके कारण उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, संजू को नामीबिया के खिलाफ मौका मिला था, लेकिन उस मैच में अभिषेक शर्मा बीमार थे।

"हमने बेस्ट नहीं दिया..." भारत के चैंपियन बनने के बाद भी खुश नहीं शिवम दुबे, टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया चौंका देने वाला बयान

Tagged:

indian cricket team Sanju Samson INDIA VS NEW ZEALAND T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

46 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com