'मैंने सोच लिया था....' फाइनल मैच में खेली गई 175 रन की पारी पर बोले वैभव सूर्यवंशी, बताया अपनी तूफानी पारी का असली राज

Published - 07 Feb 2026, 12:01 PM | Updated - 07 Feb 2026, 01:06 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 को 100 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस मैच के हीरो 14 साल के नन्हें सुपर स्टार वैभव सूर्यवंशी रहे, जिनके बल्ले से मात्र 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी देखने को मिली।

खिताबी मैच में वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले से आक्रामकता और धैर्य दोनों देखने को मिला और इसका जवाब इंग्लैंड अंडर-19 के किसी भी गेंदबाज के पास नहीं था। मैच जीतने के बाद वैभव ने अपनी तूफानी पारी के राज से पर्दा उठाया और कहा कि मैंने सोच लिया था…।

'मैंने सोच लिया था....'- Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi 1

भारतीय अंडर-19 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने फाइनल में 175 रन की शानदार पारी खेलने के बाद रेव स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया कि

‘’मेरा शॉर्ट बॉल पर शॉट्स खेलना काफी अच्छा है, लेकिन यहां के पिच के मुताबिक मैं कंफर्टेबल नहीं हो पा रहा था। मैं ऑफ स्टंप की गेंद को मारने जा रहा था, जिसको विरोधी टीम भी टारगेट कर रही थी, लेकिन मैं भी आज सोचकर आया था कि जो भी हो, जिधर की भी बॉल हो, जैसे भी हो, मेरा जो मांइटसेंट है, मैं उसके अनुसार खेलूंगा और मैं जैसा चाहूंगा वैसा गेंद गिरेगा। पचास के बाद मैंने ऐसा सोचा कि मैं जैसा बॉल चाहूं, बॉलर वैसी गेंदबाजी करें। इंग्लैंड अच्छी टीम है और मैं उनपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। साथ ही ये भी सोच रहा था कि जितनी दे क्रीज पर रह सकूं, टीम को उतनी मदद मिले।''

फाइनल में सूर्यवंशी की ‘’वैभव’’ पारी

बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने प्रशंसकों को फाइनल में एक खास पारी की उम्मीद थी, जिसको वैभव ने पूरा भी किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंडर-19 टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली। पारी के चौथे ओवर में आरोन जॉर्ज पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर वैभव ने मोर्चा संभाला।

वैभव एक ओर से आक्रामक बल्लेबाजी किए जा रहे थे तो दूसरी ओर से आयुष उनका बखूबी साथ दे रहे थे। फाइनल में वैभव ने 32 गेंदों पर 50 रन पूरे किए तो देखते ही देखते 55 गेंदों पर उन्होंने शतक पूरा कर लिया। यहां से वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) और तेजी से रन बनाने लगे। वैभव ने केवल 71 गेंदों पर 150 का आंकड़ा छुआ, जबकि फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों पर ऐतिहासिक 175 रन की पारी खेली। बता दें कि, फाइनल में भारत ने वैभव की बैटिंग के चलते 50 ओवर में 410 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, पूरे टूर्नामेंट इन 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान

विश्व कप में ठोका दूसरा सबसे तेज शतक

अंडर-19 वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों पर शतक का जादुई आंकड़ा छुआ। लेकिन उनसे पहले विल मलाजुक ने जापान के खिलाफ केवल 51 गेंदों पर शतक ठोक दिया था जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।

ये कारनामा विल ने इसी साल स्थापित किया था। वहीं, वैभव यूथ वनडे में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक 30 छक्कों का रिकॉर्ड भी वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम पर दर्ज हो चुका है तो उन्होंने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम (1271) को पछाड़ दिया है।

6,6,6,6,6,6,6,6....अंडर-19 फाइनल में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, मात्र 55 गेंद पर ठोका शतक, बनाए कुल इतने रन

Tagged:

cricket news Vaibhav Suryavanshi india under-19 vs england under-19 Under-19 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

175 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com