'मैंने भगवान से पहली बार कुछ मांगा....' कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोए संजू सैमसन के पिता, इस बात के लिए आंसुओं की आई बाढ़
Published - 06 Mar 2026, 09:57 AM | Updated - 06 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Sanju Samson: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय ओपनर संजू सैमसन चर्चाओं में बने हुए हैं. उन्होंने सुपर-8 में मैच जीताऊ पारी खेली थी. संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया था. वह शुरूआत से लेकर मैच के अंत तक क्रीज पर डेट रहे. संजू सैमन के साहस और जुनून को देखकर स्टेडियम में हर फैन भावुक हो गया था, और हो भी क्यों ना?
आखिरकार लंबे वक्त के इंतजार के बाद संजू (Sanju Samson) को यह मुकाम हासिल हुआ है. वहीं, इंडीज के खिलाफ मैच के बाद संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह फूट-फूटकर रो रहे हैं.
Sanju Samson की पारी ने जीता फैंस का दिल

संजू सैमसन (Sanju Samson) लगातार टीम इंडिया में नहीं खेल पाए हैं. कभी वह प्लेइंग XI में शामिल हुए तो कभी बाहर कर दिए गए. जिस वजह से उनपर हर मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बना रहता है. कई बार वह इसी प्रेशर में बड़ी पारी खेलने से चूक जाते हैं. लेकिन सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में उन्होंने बता दिया कि अगर कुछ पाने की चाहत है तो वो आपसे कोई भी नहीं छिन सकता है.
अब संजू की इस पारी की चर्चा खेल जगत में खूब हो रही है. हालांकि, संजू ने यहां तक पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत की और जिल्लत झेली. इस बात का सबूत है उनकी पिता की आंखों से बहते आंसू.
बेटे के संघर्ष पर रोए Sanju Samson के पिता
Sanju Samson’s father breaks down in tears after his historic innings vs West Indies.
— Sonu (@Cricket_live247) March 5, 2026
Sanju Samson’s father said:
“Main kal subah 6 baje se last ball tak baitha raha. Maine kisi ka phone nahi uthaya. Bas Bhagwan se yahi maanga — uski izzat bacha lo aur usse ek din de do.
Maine… pic.twitter.com/IaX05dWeiP
सोशल मीडिया पर Sanju Samson के पिता सैमसन विश्वनाथ का एक वीडियो सामने आया है. एक इंटरव्यू के दौरान वह रो पड़ते हैं और कहते हैं कि, कल सुबह 6 बजे से लेकर रात में मैच खत्म होने तक मैं भगवान से यहीं विनती करता रहा कि भगवान मेरे बेटे का इज्जत बचाओ. उसने यह दिन देखा नहीं है, अब उसके पास यह दिन आया है.
इसके बाद वह रोते हुए आगे कहते हैं कि, मेरा बेटा स्ट्रगल कर रहा है. उसे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लिया है. अगर संजू ऐसे ही खेलता रहा तो मैं और मेरा बेटा पता नहीं क्या करेगा? मैं भगवान से कभी कुछ मांगता नहीं हूं, लेकिन मैं इस बार उसे भगवान दे दो.
आगे वह कहते हैं कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच वाले दिन मैं सुबह से मांगता रहा कि उसे वो एक दिन दे दो और भगवान ने दे दिया. वो भी देश के लिए, जब क्रिटिकल समय में भारत को जरूरत थी तब संजू ने यह पारी खेली. मेरे यह खुशी के आंसू है.
इंग्लैंड के खिलाफ संजू का चल्ला बल्ला
भारत-इंग्लैंड के बीच बीता रात फाइनल के लिए मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बराबर की टक्कर हुई. इस मैच में भी संजू सैमसन (Sanju Samson) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 211.90 के स्ट्राइक रेट से 42 गेंदों में 89 रन बनाए.
इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके-7 छक्के भी निकले. इस टूर्नामेंट में संजू की लगातार यह दूसरी पारी है. जिसकी बदौलत भारत मैच विनिंग स्कोर बनाने में कामयाब रहा और इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर