HUR vs STR 28th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 09 Jan 2026, 08:51 AM | Updated - 09 Jan 2026, 08:53 AM

HUR vs STR 28th T20 Prediction
HUR vs STR 28th T20 BBL 2026

BBL 2025-26: होबार्ट हरीकेंस टीम ने टूर्नामेंट में 7 में से 5 मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ एडिलेड स्ट्राइकर्स अभी तक टूर्नामेंट में सिर्फ 3 मैच जीत पाई है और वह 6 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

HUR vs STR 28th T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • होबार्ट हरीकेंस ने जीते: 4

  • एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका ने खेला बड़ा दांव, पूर्व भारतीय कोच को कोचिंग स्टाफ में दी मुख्य जिम्मेदारी

हालिया फॉर्म:

होबार्ट हरीकेंस ने पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 2 मैच जीतें है।

होबार्ट हरीकेंस WLWWW
एडिलेड स्ट्राइकर्स WLWLL

बेलरीव ओवल, होबार्ट पिच रिपोर्ट:

यह मैच बेलरीव ओवल, होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 69 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं। बेलरीव ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छी उछाल मिलती है और तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में हल्की मदद मिल सकती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 166 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 150 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 61%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs50 Runs55 Runs
10 Overs80 Runs88 Runs
15 Overs127 Runs136 Runs
20 Overs171 Runs173 Runs

HUR vs STR 28th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • निखिल चौधरी: होबार्ट हरीकेंस के तरफ से यह अच्छी फार्म में है। इन्होंने 7 पारियों में 240 रन बनाए हैं। इस मैच में भी बल्ले से अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • मैथ्यू शॉर्ट: एडिलेड स्ट्राइकर्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज है इन्होंने अपनी टीम के लिए 6 पारियों में 188 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं। यह पावर-प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।

HUR vs STR 28th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • लॉयड पोप: एडिलेड स्ट्राइकर्स के तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में भी इन्होंने 2 विकेट लिए हैं यह अभी तक 10 विकेट ले चुके हैं। यह इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • नाथन एलिस: होबार्ट हरीकेंस के कप्तान है इन्होंने भी अपनी टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी की है और 10 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।

HUR vs STR 28th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

होबार्ट हरीकेंस इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। होबार्ट हरीकेंस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है और वह पहले स्थान पर है। इस मैदान पर भी होबार्ट हरीकेंस का जीत प्रतिशत 90% है, वही एडिलेड स्ट्राइकर्स का जीत प्रतिशत 22% रहा है। एडिलेड स्ट्राइकर्स के तरफ से मैथ्यू शॉर्ट को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

HUR vs STR 28th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

होबार्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, निखिल चौधरी, बेन मैकडरमॉट, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, विल प्रेस्टविज, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ

एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेट कीपर), जेसन संघा, लियाम स्कॉट, हैरी मैनेंटी, जेमी ओवरटन, जेरिस वाडिया, ल्यूक वुड, हसन अली, लॉयड पोप

होबार्ट हरीकेंस बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

होबार्ट हरीकेंस: टिम वार्ड, मिशेल ओवेन, रेहान अहमद, बेन मैकडरमॉट, निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), क्रिस जॉर्डन, विल प्रेस्टविज, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ, चार्ली वाकिम, बिली स्टैनलेक, मैकलिस्टर राइट

एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेट कीपर), जेसन संघा, लियाम स्कॉट, जेमी ओवरटन, हैरी मैनेंटी, जेरिसिस वाडिया, ल्यूक वुड, लॉयड पोप, तबरेज़ शम्सी, एलेक्स रॉस, हेनरी थॉर्नटन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Big Bash League Hobart Hurricanes Adelaide Strikers HUR vs STR 28th T20 Prediction HUR vs STR
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला बेलरीव ओवल, होबार्ट में खेला जाएगा।

बेलरीव ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छी उछाल मिलती है और तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में हल्की मदद मिल सकती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com