HUR vs SCO 19th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 31 Dec 2025, 04:27 PM | Updated - 31 Dec 2025, 04:38 PM

HUR vs SCO 19th T20 Prediction
HUR vs SCO 19th T20 BBL 2025-26

BBL 2025-26: होबर्ट हरीकेंस टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 5 मैच खेले हैं जिसमें 4 में जीत दर्ज की है और वह 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पर्थ स्कॉर्चर्स टीम ने भी 4 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैच जीते हैं और वह 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

दोनों टीम इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

HUR vs SCO 19th T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: होबर्ट हरीकेंस vs पर्थ स्कॉर्चर्स

  • स्टेडियम: बेलेरिव ओवल, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)

  • मैच की तारीख: 1 जनवरी 2026 (01:45 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • होबर्ट हरीकेंस ने जीते: 3

  • पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस देश के कोच बने लसिथ मलिंगा, अब इस टीम को हराना हुआ मुश्किल

हालिया फॉर्म:

होबर्ट हरीकेंस ने पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही पर्थ स्कॉर्चर्स ने 3 मैच जीतें है।

होबर्ट हरीकेंस WWWLW
पर्थ स्कॉर्चर्स WLLWW

बेलेरिव ओवल, होबार्ट पिच रिपोर्ट:

यह मैच बेलेरिव ओवल, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 70 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 165 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 149 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 53%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 62%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs51 Runs55 Runs
10 Overs81 Runs86 Runs
15 Overs124 Runs134 Runs
20 Overs170 Runs152 Runs

HUR vs SCO 19th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • निखिल चौधरी: होबर्ट हरीकेंस के तरफ से इन्होंने अभी तक 5 मैच में 180 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • कूपर कोनोली: पर्थ स्कॉर्चर्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले 4 मैच में 170 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी बल्ले और गेंद से अच्छा योगदान कर सकते हैं।

HUR vs SCO 19th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • रिशाद हुसैन: होबर्ट हरीकेंस के ऑलराउंडर है। यह मिडिल ओवरों में गेंदबाजी करते हैं इन्होंने अभी तक 8 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • क्रिस जॉर्डन: होबर्ट हरीकेंस टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं यह अभी तक 7 विकेट ले चुके हैं। यह पावर प्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करते हैं।

HUR vs SCO 19th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

होबर्ट हरीकेंस इस मैच में विजेता रह सकती है। होबर्ट हरीकेंस टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में भी होबार्ट 4 विकेट से विजेता रही थी। इस मैदान पर भी होबर्ट हरीकेंस ने पिछले 10 में से 9 मैच जीते हैं। दूसरी तरफ पर्थ स्कॉर्चर्स ने 8 मैच खेले हैं जिसमें 5 में जीत दर्ज की है।

HUR vs SCO 19th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

होबर्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, ब्यू वेबस्टर, बेन मैकडरमॉट, निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, एरॉन हार्डी, एश्टन एगर, जोएल पेरिस, ब्रॉडी काउच, महली बियर्डमैन

होबर्ट हरीकेंस बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

होबर्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, ब्यू वेबस्टर, बेन मैकडरमॉट, निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ, मैकलिस्टर राइट, बिली स्टैनलेक, जैक्सन बर्ड, विल प्रेस्टविज

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, एरॉन हार्डी, एश्टन एगर, जोएल पेरिस, ब्रॉडी काउच, महली बियर्डमैन, निक हॉबसन, सैम फैनिंग, कोरी रोचिचिओली

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BBL Big Bash League Perth Scorchers Hobart Hurricanes HUR vs SCO 19th T20 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

इस मैदान पर औसत स्कोर 170 रन के आसपास रहा है।

होबर्ट हरीकेंस इस मैच में विजेता रह सकती है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com