HUR vs HEA 35th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 14 Jan 2026, 10:21 AM | Updated - 14 Jan 2026, 10:22 AM
Table of Contents
BBL 2025-26: होबार्ट हरीकेंस और ब्रिसबेन हीट आज टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होगी। पिछले मैच में होबार्ट हरीकेंस 5 विकेट से विजेता रही थी। होबार्ट हरीकेंस ने अभी तक टूर्नामेंट में 9 में से 6 मैच जीते हैं और वह 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरी तरफ ब्रिसबेन हीट ने भी टूर्नामेंट में 8 में से 4 मैच जीते हैं और वह 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
ब्रिसबेन हीट को अपनी प्लेऑफ की उम्मीद है जिंदा रखने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
HUR vs HEA 35th T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: बेलेरिव ओवल, होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया
मैच की तारीख: 14 जनवरी 2026 (01:45 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
होबार्ट हरीकेंस ने जीते: 4
ब्रिसबेन हीट ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
होबार्ट हरीकेंस ने पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं वही ब्रिसबेन हीट ने 3 मैच जीतें है।
| होबार्ट हरीकेंस | W | W | L | W | W |
| ब्रिसबेन हीट | W | L | W | L | W |
बेलेरिव ओवल, होबार्ट पिच रिपोर्ट:
यह मैच बेलेरिव ओवल, होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 70 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर: 166 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 150 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 61%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 52 Runs | 48 Runs |
| 10 Overs | 80 Runs | 80 Runs |
| 15 Overs | 126 Runs | 127 Runs |
| 20 Overs | 171 Runs | 167 Runs |
HUR vs HEA 35th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
मैट रेनशॉ ब्रिसबेन हीट के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 26 गेंद में 42 रन बनाए हैं यह अभी तक 287 रन बना चुके हैं।
मिशेल ओवेन ने पिछले मैच में 9 गेंद में 33 रन बनाए हैं। यह होबार्ट हरीकेंस के सलामी बल्लेबाज हैं इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
HUR vs HEA 35th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
रिशाद हुसैन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 26 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। यह होबार्ट की तरफ से सर्वाधिक 11 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट निकालने की संभावना है।
जेवियर बार्टलेट ने ब्रिसबेन हीट के तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है और हर मैच में विकेट लिया है। यह अभी तक 10 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट ले सकते हैं।
HUR vs HEA 35th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
टीम संतुलन को देखते हुए ब्रिसबेन हीट का पलडा इस मैच में भारी है। ब्रिसबेन हीट में दो अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा तथा मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है और दोनों ने पिछले मैच में रन बनाए हैं जिसके चलते ब्रिसबेन हीट की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत नजर आ रही है।
दूसरी और होबार्ट हरिकेनस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है और इस मैदान पर भी रिकॉर्ड शानदार रहा है इसलिए एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है|
HUR vs HEA 35th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
होबार्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, ब्यू वेबस्टर, बेन मैकडरमॉट (कप्तान), निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ, बिली स्टैनलेक
ब्रिसबेन हीट: उस्मान ख्वाजा (कप्तान), जैक वाइल्डरमथ, नाथन मैकस्वीनी, मैट रेनशॉ, मैक्स ब्रायंट, मार्नस लाबुशेन, जिमी पीयरसन (विकेट कीपर), जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, थॉमस बाल्किन, ज़मान खान
होबार्ट हरीकेंस बनाम ब्रिसबेन हीट BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
होबार्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, ब्यू वेबस्टर, बेन मैकडरमॉट, निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ, बिली स्टैनलेक, विल प्रेस्टविज, मैकलिस्टर राइट
ब्रिसबेन हीट: जैक वाइल्डरमथ, उस्मान ख्वाजा (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, मैक्स ब्रायंट, जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, थॉमस बाल्किन, ज़मान खान, माइकल नेसर, ह्यूग वीबगेन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।