क्रिकेट में दिखी इंसानियत, गुरबाज के आंसुओं पर डेविड मिलर का दिल जीतने वाला अंदाज़ वायरल

Published - 11 Feb 2026, 04:59 PM | Updated - 12 Feb 2026, 01:03 PM

AFG vs SA
AFG vs SA: बुधवार 11 फरवरी के दिन विश्व कप 2026 में पहला सुवर ओवर देखने को मिला. इस मुकाबले में एक नहीं बल्कि दो सुपर ओवर हुए. दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) के बीच कांटे की टक्कर रही. टूर्नामेंट के 13वें मैच के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए.

जवाबी पारी खेलने मैदान में उतरी अफगानिस्तान टीम 19.4 ओवर में 187 रन ही बना सकी. वहीं, दूसरे ओवर का फायदा उठाते हुए अफ्रीका ने जीत दर्ज की. लेकिन 84 रन की पारी खेलने के बावजूद हार मिलने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) का दिल टूट गया.

AFG vs SA: साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने गेंदबाजों का निकाला पसीना

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (AFG vs SA) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए. हालांकि, कप्‍तान एडेन मार्करम का बल्ला नहीं चला. वह 8 गेंद में 5 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने टीम के स्कोर को बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 114 रनों की साझेदारी हुई.

डी कॉक और रिकेल्टन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन 13वें ओवर में दोनों बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद क्रीज पर आए द डेवाल्‍ड ब्रेविस ने 23 और मार्को यानसेन ने 16 रनों जोड़े. वहीं, डेविड मिलर ने 15 गेंदों पर 20 रनों की नाबाद पारी खेली.

AFG vs SA: रहमानुल्लाह गुरबाज ने कूटे 84 रन

AFG vs SA

188 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तानी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 42 गेंदों में 84 रन कूट दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्‍के और 4 चौके भी निकले. ब्राहिम जादरान ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए. जबकि मध्य क्रम की अफगानिस्तान की बैटर लाइन काम नहीं आई.

रविश रसूली ने 15, अजमतुल्लाह उमरजई ने 22, मोहम्‍मद नबी ने 5 और राशिद खान ने 20 रन जोड़े. वहीं, नूर अहमद ने 9 गेंदों में 15 रन कूटे. जिसकी बदौलत अफगानिस्तान मुकाबला टाई करने में कामयाब रहा.

सुपर ओवर में अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज मैदान पर आए. फिर किसी तरह अफगान टीम ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए. जबकि जवाबी पारी में साउथ अफ्रीका सुपर ओवर में 1 विकेट खोकर 17 रन ही बना सकी.

यहां देखें अफगानिस्तान का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज़आउट होने का तरीकारनगेंदमिनटचौकेछक्केस्ट्राइक रेट
रहमानुल्लाह गुरबाजकैच लिंडे, बोल्ड महाराज84425847200.00
इब्राहिम जादरानबोल्ड एनगिडी12102011120.00
गुलबदीन नैबकैच एंड बोल्ड एनगिडी022000.00
सेदिकुल्लाह अटलकैच जैनसन, बोल्ड रबाडा033000.00
दरविश रसूलीरन आउट (डी कॉक/महाराज)1518300083.33
अजमतुल्लाह ओमरजईकैच स्टब्स, बोल्ड एनगिडी22173030129.41
मोहम्मद नबीकैच मार्करम, बोल्ड लिंडे56160083.33
राशिद खान (कप्तान)कैच मिलर, बोल्ड जैनसन20121730166.66
मुजीब उर रहमानरन आउट (जैनसन)018000.00
नूर अहमदनॉट आउट159802

AFG vs SA: गुरबाज की पारी ने जीता फैंस का दिल

दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) ने 23 रन बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्के से शुरुआत की, जबकि डेविड मिलर ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर स्कोर तेजी से बढ़ाया.

24 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही. केशव महाराज ने दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी को आउट कर अफगान को झटका दिया. हालांकि, गुरूबाज ने तीन छक्के लगाकर नई उम्मीद दी. लेकिन आखिरी गेंद पर 6 छक्कों की जरूरत थी. गुरबाज छक्का लगाने की कोशिश में मिलर को कैच थमा बैठे. इस तरह साउथ अफ्रीका ने आसानी से यह मुकाबला जीत लिया. हालांकि, मुकाबले में बेशक से अफ्रीका जीता हो लेकिन गुरबाज के जज्बे ने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया.

हार से दुखी हुए गुरबाज को डेविड मिलर ने लगाया गले

अफगानिस्तान (AFG vs SA) को जीताने के लिए गुरबाज चट्टान की तरह डटकर खड़े रहे. लेकिन सिर्फ 6 रनों से मिली हार के बाद उनका दिल टूट गया. वह मैदान पर ही भावुक हो गए. लेकिन विरोधी होने के बावजूद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ को गले लगाकर सांत्वना दी. स्डेडियम में यह नजारा देखकर हर कोई इमोशनल हो गया. गुरबाज और डेविड की अब इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

फैंस कह रहे हैं कि सच में इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं होता है. बेशक से विश्व कप 2026 में सभी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन मुश्किल समय में दुश्मन का साथ देना भी किसी पुण्य से कम नहीं है. वहीं, मिलर का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं, और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.


Tagged:

david miller Rahmanullah Gurbaz AFG vs SA T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 84 रन कूटे

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com