KKR के खिलाफ तूफान मचाने वाले Nitish Kumar Reddy कितने अमीर? कहाँ-कहाँ से आती है कमाई
Table of Contents
Nitish Kumar Reddy: KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया, जहां हैदराबाद ने 65 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट पर 226 रन बनाए, जवाब में कोलकाता की टीम 161 रन पर सिमट गई। इस जीत के हीरो नीतीश कुमार रेड्डी रहे, जिन्होंने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए और गेंद से 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
इस दमदार प्रदर्शन के बाद अब हर कोई उनकी कमाई और नेट वर्थ के बारे में जानना चाहता है। आखिर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की नेटवर्थ कितनी है, आइए जानते हैं।
Nitish Kumar Reddy की नेट वर्थ और आर्थिक स्थिति

नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की अनुमानित नेट वर्थ 2026 में लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच मानी जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा थोड़ा कम या ज्यादा बताया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि वह पहले ही मल्टी-करोड़ क्लब में शामिल हो चुके हैं।
इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि बताती है कि आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट ने उनकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बना दिया है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उनकी कमाई में आगे भी तेजी आने की पूरी संभावना है।
आईपीएल से होने वाली कमाई
उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत इंडियन प्रीमियर लीग है, जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। 2023 में जहां उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपये मिले थे, वहीं अब उनकी सैलरी बढ़कर करीब 6 करोड़ रुपये प्रति सीजन हो चुकी है।
यह वृद्धि उनके प्रदर्शन और टीम के भरोसे को दर्शाती है। आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट उनकी कुल आय का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा बनाता है, जिससे साफ है कि यह लीग उनके करियर का आर्थिक आधार है।
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और इंटरनेशनल क्रिकेट
नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड सी में शामिल किया गया है, जिससे उन्हें सालाना लगभग 1 करोड़ रुपये की निश्चित आय मिलती है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर अलग से मैच फीस भी दी जाती है, जो उनकी कमाई को और बढ़ाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी एंट्री ने उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया है और उन्हें लंबे समय तक लगातार आय का स्रोत प्रदान किया है।
ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य आय
ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का तेजी से बढ़ता हुआ हिस्सा है। ड्रीम इलेवन, प्यूमा इंडिया, माउंटेन ड्यू और व्रोग्न जैसे ब्रांड्स के साथ उनके जुड़ने की खबरें सामने आई हैं। जैसे-जैसे उनका प्रदर्शन बेहतर होता जाएगा, वैसे-वैसे उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ेगी और बड़े ब्रांड्स के साथ करोड़ों के करार मिलने की संभावना है।
इसके अलावा घरेलू क्रिकेट और आंध्र राज्य टीम की ओर से मिलने वाली मैच फीस और पुरस्कार राशि भी उनकी आय में योगदान देती है, हालांकि यह हिस्सा अपेक्षाकृत छोटा होता है।
ये भी पढ़े : GT vs RR Pitch Analysis : मैच से पहले जानें पिच का मिजाज, क्या होगा हाई स्कोरिंग गेम ?
Tagged:
KKR vs SRH cricket news IPL 2026 Nitish Kumar Reddy Net Worth