CSK को रुलाने वाले 15 साल के स्टार Vaibhav Suryavanshi के पास कितनी संपत्ति? जानिए उनकी नेटवर्थ की डिटेल
Published - 31 Mar 2026, 12:13 PM | Updated - 31 Mar 2026, 01:41 PM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में बीती रात राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया. इस मैच में 15 साल के वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा, जो कि IPL इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी थी. इसी बीच Vaibhav Suryavanshi की संपत्ति को लेकर चर्चा होने लगी है. चलिए तो आगे जानते हैं कि आईपीएल के सबसे युवा प्लेयर की कितनी नेटवर्थ है?
Vaibhav Suryavanshi को राजस्थान रॉयल्स ने कितने में खरीदा?

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Suryavanshi) को 1.10 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था. वैभव की उम्र उस वक्त 13 साल थी, जबकि, उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया तब उनकी उम्र 14 साल थी.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल (IPL 2025) डेब्यू मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में 34 रन बनाए थे.
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 1.10 करोड़ रुपए में रिटेन किया है. इसके अलावा उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी मोटी रकम मिलती है.
BCCI से वैभव को कितनी मिलती है सैलरी?
अंडर-19 टीम के लिए खेलने पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को बीसीसीआई की ओर से 20 रूपये फिस प्रति मैच मिलती है. इसी के साथ उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर उन्हें 10 हजार रूपये एक्स्ट्रा मिलते हैं. हाल ही में वैभव ने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने के लिए अहम भूमिका निभाई थी.
ऐसे में BCCI ने भारतीय टीम को 7.5 करोड़ इनाम में दिए थे. जिसमें से 40 लाख रूपये वैभव की झोली में आए थे. वहीं, वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी सक्रिय है, जिसमें उन्हें चार दिवसीय मैच खेलने की तनख्वाह 40 हजार रूपये हैं.
Also Read : KKR vs SRH : प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर रही काव्या मारन, कोलकाता के खिलाफ कुछ ऐसी हैदराबाद की अंतिम-11
कितनी है वैभव की नेटवर्थ?
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की नेटवर्थ की सही जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अनुमानित आय के मुताबिक 15 वर्षीय खिलाड़ी की नेटवर्थ लगभग ढाई करोड़ रुपए है.
क्योंकि उनके पास आईपीएल और बीसीसीआई से मिलने वाली करोड़ों की सैलरी है. मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो करोड़ों की संपत्ति के बावजूद वैभव सूर्यवंशी अभी भी अपने पुराने घर में रह रहे हैं.
Tagged:
Vaibhav Suryavanshi Rajshahi Royals IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi Networth Vaibhav Suryavanshi Ageऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर