मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज होने के बाद शाहरुख़ खान से मिलेंगे कितने रूपये? यहाँ समझे पैसों के लेनदेन का पूरा नियम
Published - 05 Jan 2026, 04:35 PM | Updated - 05 Jan 2026, 04:44 PM
Table of Contents
Mustafizur Rahman: आईपीएल 2026 को शुरू होने में महज 2 महीने बचे हैं। बीसीसीआई के आदेश के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ कर दिया है। शाहरुख खान की मालिकाना हक रखने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था।
लेकिन भारत में बढ़ते विरोध के कारण उन्हें बीसीसीआई ने रिप्लेस करने का आदेश दिया। जानिए मुस्तफिजुर (Mustafizur Rahman) को रिलीज़ करने के बाद शाहरुख खान को कितने रुपये वापस मिलेंगे।
Mustafizur Rahman कितना वापस करेंगे
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल ऑक्शन के दौरान 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के बाद देशभर में बांग्लादेश को लेकर लोगों में आक्रोश था, जिसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करने का आदेश निकाला और उसे आईपीएल फ्रेंचाइज़ी केकेआर ने रिलीज़ कर दिया।
आईपीएल नियमों और Force Majeure मतलब कि "ऐसी परिस्थिति जो किसी के नियंत्रण में न हो" क्लॉज़ के अनुसार केकेआर को उनके 9.20 करोड़ रुपये पूरे वापस मिलेंगे। इस राशि को केकेआर के पर्स में वापस जोड़ दिया जाएगा ताकि उस रुपये से मैनेजमेंट किसी खिलाड़ी को मुस्तफिजुर की जगह टीम में शामिल कर सके।
टेस्ट में लगातार हार से कैसे उबरे भारत? शुभमन गिल का BCCI को बड़ा आइडिया
Mustafizur Rahman को हटाने की मांग
हाल ही में भारत के अंदर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार से भारत के लोगों और नेताओं में आक्रोश फैला हुआ है। पिछले कुछ समय से कई नेताओं और धार्मिक व्यक्तियों ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में चयन करने के बाद शाहरुख खान पर लगातार हमला किया है। भाजपा नेता संगीत सोम से लेकर इमाम उमर अहमद इलियासी तक ने शाहरुख खान पर तंज कसा है।
इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा था कि शाहरुख खान को माफी मांगनी चाहिए, तो वहीं भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा था कि शाहरुख खान देश से गद्दारी कर रहे हैं। सोम ने मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को भी धमकाया था कि अगर वह भारत आ गए तो वे एयरपोर्ट से वापस नहीं जा पाएंगे।
आईपीएल नियम क्या कहता है
मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही रिलीज़ कर दिया गया, जिसकी वजह से उन्हें एक भी रुपया नहीं मिलेगा। आईपीएल नियम के अनुसार अगर कोई भी खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेलता है तो इस स्थिति में उन्हें "No play No pay" के तहत यह सैलरी नहीं मिलेगी।
नीलामी के बाद उपलब्ध खिलाड़ियों की संख्या सीमित होती है। केकआर को जल्दी निर्णय लेना होगा कि वे किसे शामिल करें। मुस्तफिजुर रहमान डेथ ओवर में अपनी स्लोअर गेंदों और यॉर्कर के लिए मशहूर हैं। उनकी अनुपस्थिति से केकआर को नए गेंदबाज पर निर्भर रहना होगा। बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस इस फैसले से निराश हो सकते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ सकता है।
फैंस की हरकत से नाराज़ हुए रोहित शर्मा, गुस्से में आए हिटमैन का रिएक्शन वायरल
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर