कितने रूपये का हैं IND vs ZIM मैच का टिकट? कहां और कैसे कर पाएंगे बुक, जानें पूरी डिटेल
Published - 23 Feb 2026, 04:07 PM | Updated - 23 Feb 2026, 04:15 PM
Table of Contents
IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य जिम्बाब्वे के खिलाफ एक विशालकाय जीत दर्ज करना होगा। यह मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर भारी संख्या में प्रशंसकों के आने की उम्मीद है।
दरअसल, विश्व कप 2026 में जीतने भी मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए हैं, वहां पर भारतीय प्रशंसकों ने अपनी उपस्थिति को दर्ज करवाया है। जबकि भारत के मैच में मैदान प्रशंसकों से खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। लेकिन मैच (IND vs ZIM) से पहले चलिए जानते हैं कि कितने रुपये की है IND vs ZIM मैच की टिकट, और कहां से कर पाएंगे टिकट बुक, यहां जाने पूरी डिटेल्स।
कितने रूपये का हैं IND vs ZIM मैच का टिकट?
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले (IND vs ZIM) में टिकट का प्राइज मैदान की सीट और उसकी सुविधा के अनुसार हो सकता है। यहां पर लगभग 37 हजार लोग एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं।
चेन्नई में मौजूद इस मैदान की टिकट की शुरुआती तीमत एक हजार रुपये रह सकती है तो प्रीमियम टिकट की कीमत 10 हजार रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है। हालांकि, मैदान, सीट और वहां के व्यू के अनुसार टिकटों की कीमत को निर्धारित किया जाता है। ऐसे में प्रशंसक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार टिकट खरीद सकते हैं।
कहां से खरीद सकते हैं टिकट?
भारत बनाम जिम्बाब्वे के मैच (IND vs ZIM) को देखने के लिए मैदान पर पूरी तक से खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। लेकिन कुछ प्रशंसकों को ये नहीं मालूम है कि वह अपनी टिकट को कहां से बुक कर सकता है।
तो बता दें कि, भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच को आधिकारिक टिकटिंग भागीदार: BookMyShow (आधिकारिक ऐप और वेबसाइट) सभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैचों (IND vs ZIM) के लिए प्राथमिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म है। जबकि इसके अलावा ICC आधिकारिक पोर्टल के तौर पर आप ICC की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर tickets.cricketworldcup.com के माध्यम से भी सीधे अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
बता दें कि आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप के लिए एक संपर्क रहित M-ticket प्रणाली को लागू किया है। टिकट खरीदारी के बाद, आपको स्टेडियम में पहुंचने से पहले ऐप के “आपके ऑर्डर” में जाकर अपना डिजिटल टिकट डाउनलोड करना होगा, ताकि आप अपना प्रवेश जल्दी सुनिश्चित कर सके।
IND vs ZIM: 8 स्टेप में बुक करें अपनी टिकट
1. टिकट बुक करने के लिए प्रशंसकों को सबसे पहले BookMy Show वेबसाइट या फिर ऐप को खोलना होगा। आप ये ऐप प्लेस्टोर या फिर ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को ओपन करके सबसे पहले आपको लॉइन करना है। अगर आपके पास खाता नहीं है तो नया खाता बनाना होगा।
2. टूर्नामेंट में शेष बचे मैचों को देखने के लिए “ICC Men’s T20 World Cup 2026” के लिए खोजें।
3. विशिष्ट मैच का चयन करें: “भारत बनाम जिम्बाब्वे” जो 26 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में निर्धारित है। इसके अलावा अगर आप कोई दूसरा मैच देखना चाहते हैं मैदान पर जाकर तो उसका चयन भी आप इसी तरह से कर सकते हैं।
4. यदि ट्रैफिक अधिक है, तो आपको एक वर्चुअल कतार में रखा जा सकता है। कृपया पेज को बार-बार रिफ्रेश न करें।
5. एक बार अंदर आने पर, अपनी पसंद का स्टैंड, सीट श्रेणी और टिकटों की संख्या चुनें।
6. अपनी पसंद के तरीके (UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आदि) का उपयोग करके भुगतान करें।
7. सफल भुगतान के बाद, आपको तुरंत एक पुष्टि ईमेल और एसएमएस प्राप्त होगा।
8. अपने ई-टिकट या M-ticket को ऐप से डाउनलोड करें, क्योंकि भौतिक टिकट उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर