T20 वर्ल्ड कप 2026 में कितनी टीमों में होंगे भारतीय खिलाड़ी? यहां देखिए पूरी लिस्ट
Published - 22 Jan 2026, 12:19 PM
Table of Contents
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का मंच सज चुका है। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जबकि लगभग सभी क्रिकेट बोर्ड्स ने विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए अस्थायी स्क्वाड की घोषणा कर दी है।
लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य टीमें ऐसी भी हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन सी टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है।
T20 World Cup 2026: कनाडा के स्क्वाड में भारतीय खिलाड़ी की भरमार
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) खेलने के लिए कनाडा की टीम भी भारत आ रही है। कनाडा का पहला मैच 9 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इस टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की भरमार है। कनाडा टीम की कमान दिलप्रीत सिंह बाजवा संभालेंगे, जिनका जन्म पंजाब के गुरदासपूर में हुआ था।
वहीं, इस दल में नवनीत धालीवाल, जसकरनदीप सिंह बुट्टर, अंश पटेल और हर्ष ठाकेर है, जिनका जन्म तो भारत में हुआ, लेकिन अब वह कनाडा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। बता दें कि, अंश पटेल वडोदरा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि उनको आईपीएल में पंजाब किंग्स ने भी खरीदा था।
इनके अलावा अजयवीर हुंदल और रविंदरपाल सिंह भी भारतीय मूल के हैं, लेकिन उनका जन्म कनाडा में हुआ था। वहीं, कंवरपाल ताथगुर, युवराज सामरा, शिवम शर्मा और श्रेयस मोव्वा भी कनाडा के स्क्वाड में जगह बनाने में सफल हुए हैं।
इटली,नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड के स्क्वाड में 1-1 भारतीय खिलाड़ी
पहली बार विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) खेलने के लिए भारत आ रही इटली की टीम में एक भारतीय मूल के खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल किया गया है। इटली क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड में जसप्रीत सिंह को मौका दिया है, जिनका जन्म पंजाब के फगवाडा में हुआ था। वह 2019 से इटली की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
वहीं, नीदरलैंड्स के स्क्वाड में आर्यन दत्त को स्क्वाड में शामिल किया गया है। आर्यन का परिवार पंजाब के होशियारपूर से ताल्लुक रखता है, लेकिन 1980 के दशक में वह नीदरलैंड्स जाकर बस गए थे। खास बात ये है कि आर्यन ने अपने क्रिकेट अभ्यास का कुछ समय भारत के चंडीगढ़ में बिताया है।
वहीं, न्यूजीलैंड के स्क्वाड में रचिन रवींद्र शामिल हैं। रचिन का जन्म भले ही न्यूजीलैंड में हुआ है, लेकिन उनका परिवार आज भी भारत में रहता है। रचिन जब भारत आते हैं तो अपने दादा-दादी से जरूर मिलते हैं, जो कि बेंगलुरु में रहते हैं।
केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत: कौन है टीम इंडिया का बेस्ट विकेटकीपर? इन आंकड़ों से जानिए पूरा गणित
ओमान के दल में 6 भारतीय खिलाड़ी
ओमान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने दल में छह भारतीय मूल के खिलाड़ियों को मौका दिया है, जबकि भारतीय मूल के जतिंदर सिंह को टीम का कप्तान बनाया है। जतिंदर का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था।
वहीं, वियानक शुक्ला, करण सोनावले, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी को भी ओमान क्रिकेट बोर्ड ने मौका दिया है जो कि भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वहीं, यूएई और संयुक्त राज्य अमेरिका के विश्व कप (T20 World Cup 2026) स्क्वाड का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इन टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों की भरमार देखने को मिल सकती है।
बांग्लादेश को 24 घंटे का अल्टीमेटम, जिद नहीं छोड़ी तो T20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस टीम की होगी एंट्री
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर