इतिहास रचा गया! इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ खेले 160 टी20I मुकाबले
Published - 30 Jan 2026, 01:55 PM | Updated - 30 Jan 2026, 02:00 PM
Table of Contents
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा उलटफेर के साथ ही नया इतिहास देखने को मिला है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज एक बड़ा महारिकॉर्ड अब टूट चुका है।
आयरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी का गौरव हासिल कर लिया है। दुबई में यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही आयरलैंड का ये खिलाड़ी इस कारनामे को अंजाम दिया है।
आयरलैंड का खिलाड़ी ने Rohit Sharma का रिकॉर्ड ध्वस्त किया
29 जनवरी 2026 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड और यूएई के बीच खेले गए पहले टी20I मैच ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया और अब एक इतिहास का गवाह बन चुका है। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग यूएई के खिलाफ जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे, उन्होंने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के 159 टी20I मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
स्टर्लिंग अब 160 टी20I मैचों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। 35 वर्षीय स्टर्लिंग लंबे समय से आयरलैंड क्रिकेट की रीढ़ रहे हैं और इस उपलब्धि ने उनके कद को और ऊंचा कर दिया है। स्टर्लिंग के इस रिकॉर्ड के बाद आयरलैंड टीम के लिए उनकी महत्ता और बढ़ जाएगी।
Rohit Sharma और पॉल स्टर्लिंग के आंकड़ों पर एक नजर
अगर हम आंकड़ों को देखे तो भले ही मैचों की संख्या में पॉल स्टर्लिंग आगे निकल गए हों, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का दबदबा आज भी कायम है। रोहित ने अपने 159 मैचों के करियर में 32.05 की औसत से 4,231 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।
जबकि पॉल स्टर्लिंग ने 160 मैचों में 26.53 की औसत से 3,874 रन बनाए हैं। स्टर्लिंग के नाम एक शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं। हालांकि, रनों और शतकों के मामले में रोहित अभी भी आगे हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर सबसे लंबे समय तक टिके रहने और निरंतर मैच खेलने की रेस में स्टर्लिंग ने बाजी मार ली है।
आपको बता रोहित शर्मा भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलवाने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया उनके साथ विराट कोहली ने भी टी 20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
टी20I इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ी में कौन-कौन ?
मैचों के मामले में पॉल स्टर्लिंग के टॉप पर पहुंचने के बाद अब टी20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची काफी इंटरेस्टिंग हो गई है। स्टर्लिंग ने 160 मैच और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 159 match के बाद इस खास सूची में आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल 153 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 148 मैचों के साथ चौथे और इंग्लैंड के जोस बटलर 141 मैचों के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं। इस सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम जिन्होंने अब तक 137 मैच खेले हैं, और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर 133 मैच खेलने वाले जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो आने वाले समय में रोहित और स्टर्लिंग को चुनौती दे सकते हैं।
कब कहाँ और कैसे देखें IND vs NZ 5th T20 मैच, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर