रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास! जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीता खिताब, दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी बना हीरो

Published - 28 Feb 2026, 04:36 PM | Updated - 28 Feb 2026, 04:38 PM

Ranji Trophy

Ranji Trophy : भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया जब जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का खिताब अपने नाम कर लिया। 2025-26 सीजन के फाइनल में सितारों से सजी कर्नाटक की टीम के खिलाफ ड्रॉ मुकाबले के बावजूद पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।

यह टीम के इतिहास का पहला फाइनल था और पहली ही कोशिश में ट्रॉफी (Ranji Trophy) जीतकर खिलाड़ियों ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया। बिना किसी अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ियों ने बड़े नामों से भरी कर्नाटक टीम को पछाड़कर साबित कर दिया कि जज्बा और प्रदर्शन ही असली पहचान होते हैं।

जम्मू-कश्मीर की पहली पारी का दमदार प्रदर्शन

फाइनल (Ranji Trophy) में कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम ने पहली पारी में 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।शुभम पुंडीर ने शानदार 121 रन बनाकर पारी की नींव मजबूत की। यावर हसन ने 88 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि साहिल लोत्रा, कन्हैया वाधवन और खुद कप्तान पारस डोगरा ने अर्धशतक जमाए।

अब्दुल समद ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। बल्लेबाजों की इस सामूहिक मेहनत ने कर्नाटक के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच विकेट झटके, लेकिन जम्मू-कश्मीर की बढ़त को रोक पाना कर्नाटक के लिए संभव नहीं हो सका।

Ranji Trophy में दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी बना हीरो

पहली पारी (Ranji Trophy) में 584 रन बनाने के बाद जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया। कर्नाटक की टीम, जिसमें केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और करुण नायर जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल थे, 293 रनों पर सिमट गई। मयंक अग्रवाल ने 160 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

जम्मू कश्मीर के युवा तेज़ गेंदबाज़ और आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए और कर्नाटक की कमर तोड़ दी। सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने दो-दो विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने 291 रनों की अहम बढ़त हासिल की, जिसने मैच की दिशा तय कर दी।

दूसरी पारी में कामरान और साहिल का शतक

दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर ने अपनी लय बरकरार रखी। शुरुआत में टीम को 11 रनों पर दो झटके लगे, लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने पारी को संभाल लिया। वह मैच के दिन ही हुबली पहुंचे थे, लेकिन मैदान पर उनके खेल में इसका कोई असर नहीं दिखा।

कामरान ने नाबाद 160 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ साहिल लोत्रा ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए नाबाद 101 रन बनाए। दोनों के शतकों की बदौलत टीम ने चार विकेट पर 342 रन बनाकर पारी घोषित की और मैच ड्रॉ (Ranji Trophy) की ओर बढ़ा।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप हार के बाद हेड कोच की हुई छुट्टी, हार मिलते ही बोर्ड ने कर दिया फायर्ड

Tagged:

Ranji Trophy 2025-26 Jammu and Kashmir Ranji Trophy Final 2025-26 Aqib Nabi
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com